{"_id":"5daf313f8ebc3e017e52da98","slug":"seven-miscreants-sexual-abused-the-minor-girl-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: जीटी रोड पर सरेशाम किशोरी को उठा ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: जीटी रोड पर सरेशाम किशोरी को उठा ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
Wed, 23 Oct 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में जीटी रोड पर मंगलवार शाम मां और भाई के साथ घर लौट रही किशोरी को बाइक सवार सात बदमाश खींच ले गए। आशंका सामूहिक दुष्कर्म की जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसे रंजिशन छेड़छ़ाड़ का मामला बता रही है।
बदमाशों ने पीड़िता के भाई और मां को बंधक बनाकर मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी का पता नहीं चला था।
बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार को अपनी मां और पिता के साथ दवा लेने के लिए एटा आई थी। पिता ऑटो से गांव चला गया जबकि किशोरी और उसकी मां दिल्ली से आ रहे भाई का इंतजार करने लगे।

दो बाइकों पर सवार थे सात बदमाश
शाम को भाई आया तो तीनों बाइक से गांव के लिए चले। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास दो बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने बाइक रुकवाई और किशोरी को खींचकर सड़क से नीचे गड्ढे में ले गए।
चार बदमाशों ने भाई और मां को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद सभी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान किशोरी और उसकी मां बेहोश हो गईं। बदमाशों के भागने के बाद भाई की चीख-पुकार सुन लोग पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी, उसकी मां और भाई को जिला अस्पताल लेकर आई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह और एएसपी संजय कुमार भी पहुंचे और सर्च आपरेशन चलवाया। देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था।

बेहोश पड़ी मिली किशोरी
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो किशोरी बेहोश पड़ी मिली। पुलिस मामले को छेड़छाड़ और अगवा करने का मान रही है। पुलिस ने मामले में गांव की पुरानी रंजिश होने का शक भी जाहिर किया है।
घटना के संबंध में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि किशोरी से छेड़छाड़ की गई है। कपड़े फटे मिले हैं। मामले की जांच चल रही है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि किशोरी से छेड़छाड़ की गई है। कपड़े फटे मिले हैं। मामले की जांच चल रही है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।