फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Servant absconding with Rs 33 lakh worth of Saraf in mathura

मथुरा: सराफ के 33 लाख रुपये लेकर फरार हुआ नौकर, बैंक में जमा करने को दी थी रकम

Fri, 08 Mar 2019 06:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Servant absconding with Rs 33 lakh worth of Saraf in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में सराफ के 33 लाख रुपये लेकर नौकर फरार हो गया। यह रकम सराफ ने एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए नौकर को दी थी। शाम तक न लौटने पर नौकर की तलाश की गई। नौकर का सुराग न लगने पर सराफ ने नौकर के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। नौकर की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


शहर के 51 सी गोविंदनगर निवासी हर्षित अग्रवाल पुत्र हरवंश अग्रवाल की होलीगेट पर नरसिंह कांप्लेक्स में श्रीजी ऑर्नामेंट के नाम से फर्म है। सराफ के यहां थाना जमुनापार के गांव डहरुआ निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमर सिंह नौकर है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सराफ ने नौकर को 33 लाख रुपये बीएसए कॉलेज के सामने एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए दिए। दोपहर तक नौकर वापस नहीं लौटा तो सराफ को चिंता हुई। मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ अपने साथियों के साथ नौकर के घर पहुंचा, पर वहां ताला लगा मिला। थक-हारकर सराफ ने नौकर के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार गिरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नौकर की तलाश की जा रही है। 

रकम हड़पने की पहले ही कर ली थी प्लानिंग

पुलिस मान रही है कि सराफ की रकम को लेकर फरार हुए नौकर ने पूरी प्लानिंग पहले से तैयार की थी। नौकर का भाई विष्णु ठाकुर भी इसी सराफ के यहां काम करता है। पिछले सोमवार से विष्णु भी छुट्टी पर था। 

इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाई भी इस प्लानिंग में शामिल होगा। अलग-अलग सराफ के यहां दो भाई और भी नौकरी करते हैं। नौकर ओमप्रकाश मोटी रकम को लेकर रफूचक्कर हुआ तो चारों भाई भी तभी से गायब हो गए।

गोविंदनगर पुलिस ने नौकर की सीडीआर खंगाली तो अंतिम लोकेशन सदर बाजार मिली। इसके बाद नौकर का फोन बंद जा रहा है। मोटी रकम लेकर बैंक न जाकर नौकर सीधे घर की तरफ ही गया। फिलहाल पुलिस नौकरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed