फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Semaphore caught in illegal trade of black oil, six arrested

सिकंदरा में पकड़ा काले तेल का  अवैध कारोबार, छह गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 24 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Semaphore caught in illegal trade of black oil, six arrested
दो टैंकर में काला तेल और एक ड्रम में मिला मिट्टी का तेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरा के लखनपुर में फैक्ट्री में चल रहे काले तेल के अवैध कारोबार पर पुलिस की छापामार कार्रवाई की। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो टैंकरों में काला तेल और एक ड्रम में मिट्टी का तेल भी बरामद किया गया है। वहीं संचालक सहित दो आरोपी फरार हैं। रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों से काले तेल की चोरी की जाती थी। हालांकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

सिकंदरा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लखनपुर में काला तेल का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। इस पर एएसपी अनुराग वत्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने छह लोग पकड़े। इनमें गोपेंद्र (निवासी ककरेठिया, थाना राया, मथुरा), सत्येंद्र (सासनी, हाथरस), आसिफ (हलका मदन, नाई की मंडी), बाबूदीन (तेलीपाड़ा, लोहामंडी), विनोद (सासनी, हाथरस) और मोहन सिंह (बरहन) को गिरफ्तार किया है। वहीं लखनपुर निवासी लखन चौधरी और मथुरा का भगवत भागने में सफल रहे। एसओ सिकंदरा ने बताया कि भगवत फैक्ट्री संचालक है। अन्य पकड़े गए लोग कर्मचारी और टैंकर चालक हैं। मिट्टी के तेल को मिलाकर काला तेल तैयार किया जा रहा था। भगवत रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों से काले तेल की चोरी करता हैं। इसमें टैंकर चालक की भी मिलीभगत रहती है। बिटुमिन भी चोरी किया जाता है। सूचना पर पहुंची नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने सैंपल लिया है। सीओ अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

पहले भी पकड़े गए 
बता दें, सिकंदरा में पहले भी काला तेल का कारोबार पकड़ा जा चुका है। पिछली साल अरतौनी में काला तेल के साथ छह लोग गिरफ्तार किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed