फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf's son's suicide in Agra

आगरा में सराफ के बेटे ने की आत्महत्या

Thu, 26 May 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 26 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Saraf's son's suicide in Agra
तनाव के चलते घर में ही सुबह फांसी लगाकर दे दी जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की प्रमुख सराफा फर्म छवि ज्वेलर्स के मालिक संतोष अग्रवाल के बेटे सौरभ अग्रवाल (31) ने बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे घर में ही आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी चित्रा अग्रवाल उस समय दूध लेने के लिए गई थी। लौटी तो सौरभ का शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका मिला। बताया गया है कि वह कई दिनों से तनाव में थे।
विज्ञापन

सौरभ का पुश्तैनी घर बल्केश्वर के केशव नगर में है, लेकिन वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ डेढ़ साल से बल्केश्वर की ही सीताराम कालोनी में रहते थे। सराफा फर्म छवि ज्वेलर्स को उनके भाई केशव और पिता संतोष देखते हैं। दूसरे भाई अखिलेश का किराना का काम है। वह खुद कोरियर का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि सुबह 6:15 बजे उनकी पत्नी चित्रा दूध लेने के लिए घर से निकली। 6:30 पर लौटीं तो सौरभ को फांसी के फंदे पर लटका पाया। उनका शरीर तेजी से हिल रहा था। चित्रा के शोर मचाने पर आए लोग उन्हें प्राइवेट हास्पिटल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इसके बाद शव को उनके केशव नगर स्थित आवास पर ले जाया गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, परिवार ने ऐसी कोई वजह नहीं बताई है। केशव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कोई कारण पता नहीं चला है। सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स ने बताया कि आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed