{"_id":"57cf0fee4f1c1b986331724b","slug":"sanjeev-rastogi-send-sn-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने संजीव रस्तोगी को एसएन मेडिकल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट ने संजीव रस्तोगी को एसएन मेडिकल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में होगा हत्या के आरोपी का उपचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या के आरोपी सराफ संजीव रस्तोगी को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट के सामने पेश किया। तबीयत ठीक न होने के चलते उसे एंबुलेंस से कोर्ट ले जाया गया।
दालत ने उसे 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए लेकिन उसके अधिवक्ता ने उसकी बीमारी का हवाला देते हुए उसे प्राइवेट हास्पिटल भेजने की याचना की। इस पर कोर्ट ने उसे एसएन मेडिकल कालेज भेजने का आदेश दिया। उसे यहां पुलिस सुरक्षा में भर्ती करा दिया गया है।
इससे पहले वह दिल्ली के हास्पिटल में उपचार करा रहा था। बता दें, 20 जून को हुए गोलीकांड में दो गोलियां उसे लगी थीं। पुलिस जांच के मुताबिक इसके बाद उसने एक गोली राजकुमार को मारी जिससे उसकी जान गई। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार दोपहर उसे एंबुलेंस से कोर्ट में पेश किया। उसकी रिमांड प्रक्रिया एंबुलेंस में ही हुई।
विज्ञापन
स्पेशल जज ( डकैती ) अश्वनी कुमार त्रिपाठी के समक्ष उसके अधिवक्ता राजवीर सिंह शुक्ला ने प्रार्थना पत्र देकर उसे जेल के बजाय प्राइवेट हास्पिटल भेजे जाने की याचना की। इस पर कोर्ट ने एसएन मेडिकल कालेज भेजे जाने का आदेश दिया। इससे पूर्व हरीपर्वत थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि वह अपने बयान पर कायम रहा। उसने पूर्व में मजिस्ट्रेटी बयान में कहा था कि उसने गोली नहीं चलाई।
गागा ने सरेंडर की अर्जी दी
राजकुमार की हत्या से जुड़े चौथ वसूली केस में आरोपी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा ने सरेंडर करने के लिए वकील के माध्यम से अर्जी दी है। उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस ने कोर्ट में उसके मकान की कुर्की के लिए अर्जी दे दी है। इस मामले में कुल छह आरोपी हैं। इनमें से संजीव की पत्नी और बहन को गिरफ्तारी पर स्टे मिल चुका है।
चार्जशीट की तैयारी में लगी पुलिस
संजीव रस्तोगी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद पुलिस अब राजकुमार लालवानी की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल करने में लग गई है। इस केस में तीन लोग नामजद कराए गए थे। इनमें से संजीव के ड्राइवर रवि और दोस्त गागा को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है। अब सिर्फ संजीव के खिलाफ ही साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।