फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rupees not received after loot

प्लाट बिक्री की रकम न मिलने पर की प्रापर्टी डीलर के घर लूट

Fri, 28 Aug 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 28 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
rupees not received after loot
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के गैलाना रोड स्थित धनीराम वाटिका कालोनी में प्रापर्टी डीलर धर्मवीर सिंह के घर लूट करने वाले दो बदमाश पकड़े गए। पुलिस ने लूटी गई रिवाल्वर और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में मास्टरमाइंड ने जमीन की बिक्री के रुपये नहीं मिलने पर लूट करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश डी मोड़क ने बताया कि 13 अगस्त को धर्मवीर सिंह के घर में घुसे तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये, 15 तोला सोने के जेवरात और रिवाल्वर लूट लिए थे। दो बदमाश पगड़ी पहने थे। गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान लायर्स कालोनी कट के पास से संदेह में ईको कार सवार दो युवकों को पकड़ा। ये पुरा गोवर्धन (ख्ंादौली) निवासी राजू उर्फ राजकुमार और सीओडी कालोनी, (शाहगंज) निवासी बब्बू सिंह उर्फ समुद्र सिंह निकले। पूछताछ उन्होंने लूट की वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर रिवाल्वर, दो मोबाइल, 20 हजार रुपये, दो तमंचे, एक हंसिया, एक कटार आदि बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त राजू की धर्मवीर सिंह से जान-पहचान थी। राजू ने अपना प्लाट बेचा था। इसके तकरीबन सात लाख रुपये उसे धर्मवीर से लेने थे। तगादा करने पर भी रुपये नहीं मिले तो राजू ने लूट का प्लान बनाया। दोस्त बब्बू को भी शामिल किया। वारदात के वक्त वह बाहर खड़ा रहा, जबकि उसके तीन साथी घर में लूट करते रहे। राजू वर्ष 2011 में न्यू आगरा क्षेत्र में 46 किलोग्राम चांदी की लूट में भी पकड़ा गया था। बाइक लूट भी कर चुका है। उसका रामबाग पर कपड़े का शोरूम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी संगत व लालच में कीर्तनकार बने लुटेरे
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बब्बू सिंह गुरुद्वारे के ग्रंथी का बेटा है। बब्बू शाहगंज गुरुद्वारे में ही रह रहा था। वह कीर्तनकार है। उसके साथी गुरुमेल और गोपी भी कीर्तन करते हैं। बब्बू रुपयों के लालच में फंस गया। राजू ने दस लाख में से चारों को बराबर का हिस्सा देने का वायदा किया था, लेकिन घर से इतनी रकम नहीं मिल सकी। वारदात के बाद बब्बू के दोनों साथी कुछ दिन रुके। इसके बाद दिल्ली जाने के बाद उत्तराखंड भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed