{"_id":"7986377c8a1df547b9fc22ec28437a27","slug":"ruckus-after-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर दौड़ा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काल बनकर दौड़ा ट्रक
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर सोमवार दोपहर 12 बजे बेकाबू ट्रक काल बनकर दौड़ा। वाहनों से टक्कर के बाद ट्रक दौड़ा रहे चालक ने बमरौली कटारा पर एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में बाइक फंस गई। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। सवारियों से भरे आटो में टक्कर लगने बाद ट्रक रुका तो गुस्साए लोगों ने चालक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। उसे छुड़ाने पर सिपाहियों के साथ भी अभद्रता कर दी। लोगों ने हंगामा करते हुए तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में अधिकारियों ने जाम खुलवाया।
फतेहाबाद की ओर से एक ट्रक तेज गति से शहर की ओर आ रहा था। कुंडौल के पास एक बुलेरो और स्कूटी में पीछे से टक्कर मारता हुआ चला गया। गांव नौमील में एक बर्फ की ठेल में भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे विक्रेता थान सिंह कुशवाहा गंभीर घायल हो गया। लोग ट्रक के पीछे दौड़ पड़े। फिर भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। तकरीबन 800 मीटर दूरी पर चलने के बाद बाइक सवार बमरौली कटारा निवासी चतुर्भुज कौशिक (22) पुत्र श्रीभगवान को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। बाइक ट्रक की कमानी में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। तभी सवारियों से भरे टैंपाें में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। ट्रक रुकने पर ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया। जमकर धुनाई लगाकर मरणासन्न कर दिया।
सूचना पर डौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को बचाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने दो सिपाहियों के साथ खींचतान कर दी। बाद में फोर्स ने चालक को बचाया। सूचना पर एसपीआरए पूर्वी केपी सिंह, एएसपी सोमेन वर्मा सहित कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। तीन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। गांव बत्तीसा निवासी भीमसेन, मनोहर सिंह समेत पांच घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई मोहित शर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से भड़का गुस्सा
ग्रामीणों का कहना था कि कुंडौल पर टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक को रोका जा सकता था। हादसे के वक्त पुलिस वहीं मौजूद थी, लेकिन सिपाहियों ने तत्परता नहीं दिखाई। चालक के इशारा करने पर पुलिस ने उसे आगे जाने दिया। इसी कारण आगे हादसे हुए।
सेना की तैयारी कर रहा था चतुर्भुज
ट्रक चालक की लापरवाही से जान गंवाने वाला चतुर्भुज सेना की तैयारी कर रहा था। उसने दौड़ की परीक्षा पास कर ली थी। वह दौड़ में प्रथम आया था। गांव में सबसे होनहार छात्र भी था। परिवार में सबसे छोटा था। उसका एक भाई मोहित टीचर है, जबकि दो बहनों प्रियंका और सारिका की शादी हो चुकी है। पिता श्रीभगवान किसान हैं। बेटे की मौत से पिता सदमे में हैं।
वाहन में टक्कर, एक की मौत
रुनकता। वृंदावन दर्शन कर बाइक से सोमवार दोपहर घर लौट रहे डिग्री कालेज के एचओडी वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी निर्मला देवी हादसे का शिकार हो गईं। रुनकता के पास बाइक खड़ी डीसीएम में टकरा गई। हादसे में वीरेंद्र की मौत हो गई, जबकि निर्मला गंभीर घायल हो गईं।
गांव सुतेड़ी, मलपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (48) बाईंखेड़ा, जारुआ कटरा स्थित राधा कृष्ण डिग्री कालेज में एचओडी थे। परिवारीजनों ने बताया कि वह निर्मला के साथ सोमवार तड़के वृंदावन गए थे। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे लौट रहे थे। कमला रावत अस्पताल के पास हादसा हुआ। पुलिस ने दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
एमजी रोड पर रोडवेज बस ने रौंदे स्कूटर सवार, घायल
आगरा। धाकरान पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे एक्टिवा सवार जगदीशपुरा निवासी मनीष (18) और परवेज (20) रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद एक्टिवा स्कूटर बस में फंस गया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे हटाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जेे में ले लिया। एक्टिवा सवार दोनाें युवक सदर भट्ठी से नालबंद की तरफ जा रहे थे। धाकरान चौराहा क्रास करते समय नालबंद की ओर से आती ताज डिपो की बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन इमरजेेंसी में भर्ती कराया। वहीं चालक भाग निकला।