फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rs 25 thousand reward for giving clues to killers of babbu yadav murder

बबलू यादव हत्याकांड: हत्यारों का सुराग देने पर मिलेगा 25 हजार रुपये का ईनाम

Thu, 30 May 2019 04:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 May 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
rs 25 thousand reward for giving clues to killers of babbu yadav murder
मृतक बबलू यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर बबलू यादव के हत्यारों का सुराग देने वालों को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसकी घोषणा एसएसपी अमित पाठक ने की है। मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है जबकि हत्या के बाद भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। बबलू के परिवारीजन मंगलवा को एसएसपी से उनके दफ्तर में मिले थे।
विज्ञापन

 
सिकंदरा के ककरैठा निवासी बबलू यादव की हत्या 15 दिसंबर, 2018 को होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के सामने हुई थी। दो बाइक सवार हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। स्कूल और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों में बदमाश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू में खुलासे के लिए प्रयास किया लेकिन बाद में धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब तो इसका जिक्र तक नहीं करती पुलिस। इससे आहत होकर बबलू के परिवारीजन एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। परिवार ने कुछ लोगों पर शक  जाहिर किया था, उन्हें पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद क्लीनचिट दे दी। पुलिस को कोई और लाइन भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव समाज के लोगों ने किया था प्रदर्शन

बबलू के परिजनों, ककरैठा गांव के लोगों और यादव समाज के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर कई बार धरना प्रदर्शन किया। उस दौरान कई नेता भी पहुंचे थे। एक एमएलसी ने धरना समाप्त कराया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सात दिन में पुलिस कोई न कोई सुराग लगा लेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। न तो खुलासा हुआ और न ही एमएलसी के फिर दर्शन हुए।

ग्रोवर दंपती केस की तरह न लग जाए एफआर 

ककरैठा गांव के लोगों का कहना है कि हत्यारे जो भी हों, पकड़े जाने चाहिए। डर इस बात का है कि जैसे खंदारी में हुए ग्रोवर दंपती हत्याकांड में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी, वैसे ही बबलू हत्याकांड की फाइल भी हमेशा के लिए बंद न कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed