फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Romsons family shoked to see jeep

संदिग्ध जीपें घूमने से रोमसंस घराना खौफ में

Tue, 01 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 01 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Romsons family shoked to see jeep
रविवार की रात फैक्ट्रियों के पास संदिग्ध जीपों के घूमने से रोमसंस घराना खौफ में है। 24 अगस्त को दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने घर से उठा लेने का एलान किया था, जीपें घूमते हुई दिखीं तो शहर का प्रतिष्ठित औद्योगिक घराना दहशत में आ गया। सोमवार को नेशनल चेंबर के पदाधिकारियों और शहर के उद्यमियों के साथ रोमसंस परिवार के लोग एसएसपी से मिलने पहुंचे, लेकिन बैठक में व्यस्त होने से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। उद्यमी मंगलवार को फिर से एसएसपी से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन

नेशनल चेंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स उपाध्यक्ष अवनीश कौशल, संजय गोयल और पूर्व अध्यक्षों के साथ रोमसंस समूह से किशोर नारायन खन्ना, ललित खन्ना, रोहित खन्ना, नीरज खन्ना समेत उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को एसएसपी से मिलने पहुंचा। चेंबर पदाधिकारियों की मुलाकात हालांकि उनसे नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने एसएसपी आफिस को ज्ञापन दे दिया। इसमें रोमसंस परिवार को सुरक्षा दिलाने और भयमुक्त होकर कारोबार करने में मदद की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को चेंबर का प्रतिनिधिमंडल फिर एसएसपी से मिलने जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सदस्य श्रीकिशन गोयल, प्रवीन खंडेलवाल, लघु उद्योग भारती से डा. बब्बू साहनी, फैक्ट्री ओनर्स एसो. के लाजपत राय तनेजा, हरीश सुन्दरानी, एसके जैन, अनिल गुप्ता, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed