फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in village of agra

आगरा के खेड़ा राठौरा में 10 लाख का डाका, महिलाओं के शरीर से नोंचे गहने

Fri, 05 Jan 2018 10:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Fri, 05 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
robbery in village of agra
डाका - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाह के खेड़ा राठौर के सामरे मऊ गांव में बुधवार की रात हथियारों से लैस बदमाशों ने किसान श्याम बिहारी के घर पर जमकर लूटपाट की। 
विज्ञापन


उसे और परिवारीजनों को बंधक बनाकर 1.50 लाख की नकदी और करीब आठ-नौ लाख के जेवरात लूट लिए। महिलाओं के विरोध करने पर उन्हें बंदूकों की बटों से पीटा। डाके से गांव में दहशत है।

श्याम बिहारी दरवाजे पर लगे टीन शेड में सोए थे। उनका बेटा राजीव खेत पर गया था। आधी रात के वक्त एक बदमाश ने श्याम बिहारी को जगाया। खुद को भूखा बताकर ग़ुड़ और आटा मांगा। 
विज्ञापन

robbery in village of agra
डाका - फोटो : अमर उजाला
बदमाश के झांसे में आए श्याम बिहारी ने घर का दरवाजा खुलवाया तो नौ हथियारबंद बदमाश घुस आए। उन्होंने श्याम बिहारी और उनकी पत्नी शांति देवी, बहू अंकिता को पकड़ कर एक कमरे में बंधक बना लिया। 

उनसे गहने उतरवा लिए। विरोध किया तो गहने नोंच लिए। जमकर लूटपाट करने केबाद चले गए। सुबह सीओ बाह सत्यम कुमार ने मौका मुआयना किया। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed