फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in firozabad jasran area

शादी वाले घर में 30 लाख का डाका, गृहस्वामी को मारी गोली, पत्नी के कुंडल नोंचे

Fri, 06 Oct 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Fri, 06 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
robbery in firozabad jasran area
डकैती - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना जसराना के गांव नगला मदना में राशन डीलर के घर बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। डीलर की पत्नी को मारपीट कर पूरा सामान कब्जे में लिया। विरोध करने पर डीलर को गोली मार दी। गोली की आवाज से गांव में जगार हो गई। 
विज्ञापन


इस पर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने घर में रंगाई-पुताई का काम कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया है। परिवारीजनों के अनुसार बदमाशों की संख्या छह थी। सभी के चेहरे खुले थे। 
विज्ञापन


बता दें कि थाना जसराना के गांव नगला मदना निवासी राशन डीलर देवेंद्र सिंह पुत्र रसाल सिंह बनबारा ग्राम पंचायत के प्रधान रवीश यादव के चाचा और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के भाई हैं। घर में उनके छोटे बेटे गौरव की शादी की तैयारियां चल रही हैं। रंगाई पुताई के साथ अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से घुसे बदमाश

robbery in firozabad jasran area
डकैती - फोटो : अमर उजाला
बड़ा बेटा गोरखपुर किसी कार्य से गया था। गुरुवार रात को बदमाश दूसरी मंजिल से होते हुए घर में प्रवेश कर गए। देवेंद्र सिंह की पुत्री और उसके बडे़ बेटे की बहू को कमरे में बंद कर दिया। दूसरी मंजिल पर सो रहे देवेंद्र और उनकी पत्नी शीला देवी को बंधक बना लिया। 

पत्नी ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई लगा दी। नाक, कान से आभूषण नोंच लिए। अन्य कमरों में रखी नगदी और आभूषण लूट लिए। शीला देवी बेहोश हो गईं। देवेंद्र बदमाशों से भिड़े तो उन्हें गोली मार दी। 

गांव वालों ने की जवाबी फायरिंग

robbery in firozabad jasran area
डकैती - फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज से तीसरी मंजिल पर सो रहा उनका छोटा बेटा गौरव जाग गया। ग्रामीणों में भी जगार हो गई। चीखपुकार मचने पर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा कर फायरिंग भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। 

गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसएचओ अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी, एसपी देहात महेंद्र सिंह और एसएसपी डा. मनोज कुमार पहुंच गए। एसओजी, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। 

घर में काम कर रहे मजदूरों पर शक

घर से सौ मीटर की दूसरी पर बक्सा पड़ा मिला है। परिवारीजनों की मानें तो बदमाश करीब 15 लाख की नगदी और 15 लाख के आभूषण ले गए हैं। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि कितना सामान गया है इसकी डिटेल नहीं आई है। घर में काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों को पकड़ा है। घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। 

बताया गया है कि देवेंद्र के बेटे गौरव की 25 अक्तूबर को शादी है। गौरव ने बताया कि घर में 15 लाख रुपये कैश रखा हुआ था। वहीं शादी में चढ़ावा आदि के लिए आभूषण रखे थे। आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed