फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers looted cash from the trader in mathura

मथुरा में दिनदहाड़े व्यापारी से ढाई लाख रुपए की लूट, पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने की वारदात

Mon, 13 May 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Robbers looted cash from the trader in mathura
पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े घुंघरू व्यापारी को लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और चेकिंग के नाम पर व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र की है। भार्गव गली के पास घुंघरू व्यापारी को बाइक सवार चार युवकों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने खुद पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी के नाम पर व्यापारी के हाथ से बैग ले लिया। कुछ देर उसे बातों में उलझा कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


लूट का पता चलने पर व्यापारी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ अफसर मौके पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बैग में ढाई लाख रुपये कैश था। वहीं कोतवाली पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट से व्यापारी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed