फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways

आगरा से बाह जा रही बस  में सभी सवारियां बेटिकट

Sun, 11 Dec 2016 12:44 AM IST
आगरा से बाह जा रही बस  में सभी सवारियां बेटिकट
आगरा से बाह जा रही बस  में सभी सवारियां बेटिकट Updated Sun, 11 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
roadways
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
आगरा फोर्ट डिपो की अनुबंधित बस में शनिवार को चेकिंग दल को पूरी बस ही बेटिकट मिली। 42 सीटर बस में आगरा से बाह का सफर कर रहीं सभी सवारियां बेटिकट पकड़ी गईं। यातायात अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। 
विज्ञापन

आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 87 डब्ल्यूटी-1553 आगरा से बाह जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि यातायात अधीक्षक राजेश कुमार ने रास्ते में बस चे की तो उसमें बाह की सात, फतेहाबाद की 27 और डौकी की आठ सवारियां सवार थीं पर किसी के पास टिकट नहीं था। यातायात अधीक्षक ने परिचालक धीरेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बता दें, इस रूट पर तीन यातायात निरीक्षक तैनात हैं, जिन्हें इस रूट की बसों को चेक करना चाहिए था। आरएम आरके शर्मा ने बताया कि रूट पर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर चेकिंग कराई गई। कुछ सवारियों पर बाद में टिकट मिले थे। अन्य रूटों पर भी शिकायतें मिल रही हैं। कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


चेकिंग दल के अफसर को 
खूब धुना, बनाई वीडियो
सादाबाद के गांव बीजना में शुक्रवार को आरएम चेकिंग स्कवैड के एक अफसर को रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान अभद्रता करने पर यात्रियों ने बुरी तरह धुन डाला। यात्रियों ने उस पर टिकट का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बना लिया। अफसर के साथ हुई मारपीट का वीडियो कुछ रोडवेज कर्मचारियों तक पहुंच गया है। हालांकि इस बारे में रोडवेज अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन माना जा रहा है कि इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। चेकिंग दल के उक्त अफसर के साथ पूर्व में भी कई दफा विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed