फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   risk of violence at 45 village

45 गांवों में खून-खराबे का खतरा

Tue, 15 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 15 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
risk of violence at 45 village
प्रधानी चुनाव ने गांवों में दुश्मनी के बीज बो दिए हैं। प्रत्याशी ही नहीं, उनके समर्थक ों मेंभी रंजिश की आग सुलग रही है। जनपद के 45 गांवों में खून-खराबे का खतरा है। खुफिया पुलिस से मिली इस जानकारी के बाद अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। इन गांवों में आरएएफ से फ्लैग मार्च कराया जा रहा है। पीएसी भी तैनात की जा रही है। उम्मीदवारों को मीटिंग करके हिदायत दी जा रही है कि  झगड़ा होने की सूरत में उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ेगी। जनपद में 15 ब्लॉक हैं। फिलहाल प्रत्येक ब्लॉक के तीन तीन गांवपर फोकस किया जा रहा है। हालांकि इनके अलावा अन्य गांवों में भी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर उन गांवों में सुरक्षा बंदोबस्त करने का है जहां मतदान और मतगणना के दौरान बवाल हुआ था। थानों पर उम्मीदवारों की मीटिंग कर उन्हें हिदायत दी जा रही है कि अगर झगड़ा हुआ तो बहुत भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ था बवाल
 - प्रथम चरण में शमसाबाद के एदमादपुर अजनेरा गांव में मतदान वाली रात प्रधान प्रत्याशी अवधेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 - दूसरे चरण में सैंया के गांव जाजऊ का मजरा टोडूपुरा में मतदान के तुरंत बाद नरेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- तीसरे चरण में फतेहपुर सीकरी के गांव मंडी गुड़ में फर्जी मतदान के विवाद में प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर बवाल किया था।
- चौथे चरण में बूथ पर कब्जे के विवाद में बाह के चमरौआ गांव में  पथराव और फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हुआ था।
- इसके अलावा चौसिंगी गांव में दलित को वोट न डालने देने के विवाद में पथराव, फरैरा और स्याइच गांव में भी फर्जी मतदान के विवाद में पथराव हुआ था।
-- इससे पहले जिला पंचायत के चुनाव के दौरान जैतपुर के गांव मुकुटपुरा में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इस दौरान मतदान कार्मिक भी घायल हुए थे।
- मतगणना के बाद सोमवार को खंदौली के ग्राम नेकपुर में विजयी प्रत्याशी सुनीता देवी के समर्थकों ने हारे प्रत्याशी अनीता देवी के समर्थकों में  पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन

- बाह के चौरंगाबीहड़ में प्रत्याशी की हार पर कमेंट करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस: एसएसपी
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अगर कहीं झगड़ा होता है तो समर्थकों के साथ प्रत्याशी पर भी केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed