फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Remove Faizabad capture, or else will become Jwahrbag'

‘खड़ंजे से कब्जा हटवा दो, वरना जवाहरबाग बन जाएगा’ 

Wed, 08 Jun 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Wed, 08 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
'Remove Faizabad capture, or else will become Jwahrbag'
India’s ‘water doctor’, has turned 84 acres of barren land into a water bowl

विज्ञापन
चेतावनी-1
फतेहाबाद के किसान ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थनापत्र देकर खड़ंजे पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। उसका कहना है कि कब्जा दबंगों ने किया है। इसे तुरंत हटवा दिया जाएगा, वरना एक दिन यह जवाहर बाग बन जाएगा।
चेतावनी - 2
खेरागढ़ के किसान ने एसएसपी दफ्तर में ही प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया है कि उसके घर के रास्ते पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। अगर पुलिस ने एक्शन न लिया तो जवाहर बाग जैसा किस्सा हो जाएगा।
विज्ञापन


दोनों प्रार्थनापत्र दो दिन के भीतर आए हैं। इनके अलावा मौखिक तौर पर भी जमीन के विवाद में लोग अधिकारियों से यह कहने से नहीं हिचक रहे कि लापरवाही भारी पड़ेगी, कहीं जवाहर बाग जैसी घटना न हो जाए। दरअसल, लोग मथुरा की घटना को अफसरों पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी नौबत इसलिए आई है क्योंकि पिछले कुछ समय से भूमि के विवाद बढ़ गए हैं। हाल ही में यमुनापार आश्रम और मंदिर की जमीन कब्जाने के लिए गोलियां चलीं। शमसाबाद रोड पर ढाई करोड़ की जमीन पर कब्जा करने के लिए फायर किए गए। इससे पहले न्यू आगरा में करबला के पास की जमीन के विवाद में जबरदस्त हंगामा हुआ था।

यमुनापार में तो छह महीने पहले इंस्पेक्टर ने बाकायदा तस्करा लिखा था कि दबंग लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उनकी नहीं सुनी तो तबादला करा दिया। तहसील दिवस में भी 30 फीसदी मामले जमीन से संबंधित आ रहे हैं। शहर की बात करें तो यहां नगर निगम की 200 करोड़ की भूखंड पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed