फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan ka gehun

बीसलपुर के कोटेदार को सरकारी गेहूं बेचते पकड़ा

Tue, 30 Aug 2016 01:25 AM IST
बीसलपुर के कोटेदार को सरकारी गेहूं बेचते पकड़ा
बीसलपुर के कोटेदार को सरकारी गेहूं बेचते पकड़ा Updated Tue, 30 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
rashan ka gehun
chori - फोटो : amar ujala
 उपजिलाधिकारी श्यामलता आनन्द ने कागारौल रोड पर आटा मिल से गेहूं के सौ कट्टे बरामद किये हैं। यह गेहूं बीसलपुर का राशन डीलर बेचने आया था। गेहूं की कालाबाजारी की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। बरामद गेहूं के बोरे से भरे कैंटर को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

कस्बे के कागारौल रोड स्थित आटा मिल पर एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक रामदत्त को सरकारी गेहूं बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर कैंटर में लदे सौ बोरे पकड़ लिए। उपजिलाधिकारी की छापामार कार्यवाही से कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने पकड़े गये माल को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बीसलपुर के राशन डीलर ब्रजमोहन सरकारी गेहूं बेचने के लिये आया था। डीलर का स्टॉक भी चेक कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों को आरोपी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed