फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with 6 years old baby

सदर में छह साल की बच्ची से दुराचार

Thu, 28 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
rape with 6 years old baby
सदर क्षेत्र मेें छह साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप धर्मस्थल से जुड़े 22 वर्षीय युवक पर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कक्षा दो में पढ़ने वाली इस बच्ची ने दो दिन पहले अपने माता-पिता को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अब्दुल सलाम नाम का युवक उससे छेड़छाड़ करता है। बच्ची से विस्तार से पूछने पर उसके माता-पिता को पता चल गया कि वह उसके साथ दुराचार भी करता है। उन्होंने बुधवार शाम पुलिस से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


इसके थोड़ी देर बाद ही वह जैसे ही धर्म स्थल पर आया, उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। वह बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों पर तेजाब फेंकने की धमकी
आगरा। न्यू आगरा के इंद्रा नगर निवासी पंकज यादव का आरोप है कि कालोनी के बिगड़ैल किस्म के युवकों ने उनकी कक्षा तीन और पांच में पढ़ने वाली दो बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। उनका कहना है कि बच्चियां स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और यह धमकी दी। ये लोग एक टेंट हाउस पर बैठकर शराब पीते हैं। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अगर उनके पिता ने केस वापस नहीं लिया, तो तेजाब से हमलाकर मार डालेंगे। पंकज यादव फीरोजाबाद के जनता इंटर कालेज, कटैना हर्षा में प्रधानाचार्य है। आरोपियों के साथ उनका पहले झगड़ा हो चुका है। इसमें दोनों पक्ष के लोग जेल गए थे। उनका आरोप है कि इसी केस को वापस लेने के लिए बच्चियों को धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed