ट्रेन के टॉयलेट में वो दरिंदगी करता रहा, बच्ची पुकारती रह गई अंकल-अंकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया गया है कि बिहार के झबुआ जिला निवासी 13 वर्षीय किशोरी मां से झगड़ा कर वृंदावन अपनी मौसी के पास आ रही थी। 14 जुलाई को पटना से मथुरा आने वाली ट्रेन पकड़ ली। आगरा से पहले एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। युवक आगरा में ट्रेन से उतर कर भाग गया। किशोरी मथुरा आ गई।
मथुरा से वह वृंदावन चली गई। वृंदावन में टेम्पो का किराया देने को लेकर झगड़ा हुआ तो वहां कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम पहुंच गईं। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने आपबीती बताई।
लक्ष्मी गौतम ने किशोरी को पहले वृंदावन कोतवाली और बाद में जीआरपी थाने भेजा। जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी संग दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
मां से अनबन के बाद तेरह साल की यह मासूम भूखी प्यासी घर से निकल गई थी। जेब में एक पैसा नहीं था। पटना के रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी ठेले वाले से पूछा और मथुरा तक आने वाली ट्रेन में सवार हो गई। बिहार के झबुआ जिला की रहने वाली इस किशोरी की मौसी वृंदावन की किसी गोशाला में काम करती है। लेकिन कौन सी गोशाला है वह यह नहीं जानती। जिस दरिंदे ने उसके साथ ट्रेन के टॉयलेट में दरिंदगी की थी वह भी इसी ट्रेन में था और माना जा रहा है कि पटना से ही सवार हुआ होगा।
किशोरी ने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक वह शाम को ट्रेन में सवार हुई थी। करीब दो घंटे बाद जब वह टॉयलेट में गई तो पीछे से वह आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे खूब पीटा गया। गला घोंटने की कोशिश की। दुराचारी ने किशोरी को धमकाया कि अगर किसी से कहा तो वह उसे ट्रेन से फेंक देगा।
पटना से आगरा तक वह किशोरी के पास ही बैठा रहा। इतना डरा दिया था कि मासूम किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी। जब ट्रेन आगरा पहुंची तो दुराचारी ने किशोरी को भी उतारने की कोशिश की। वह उसे बोगी के गेट तक ले भी आया था लेकिन प्लेटफार्म पर पुलिस वालों को देख वह वहां से किशोरी को छोड़कर भाग गया।
डरी सहमी मासूम फिर भी किसी से अपने साथ हुई दरिंदगी को बता नहीं पाई। मथुरा आने पर ट्रेन से उतरी और मौसी को तलाशते हुए वृंदावन पहुंच गई। लेकिन मौसी का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने आज उसका मेडिकल परीक्षण कराया है
अंकल अंकल पुकारती रही पर दरिंदे का दिल नहीं पसीजा
जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के साथ इस मुकदमे को पटना जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पटना पुलिस ही केस की विवेचना करेगी। क्योंकि किशोरी जिस तरह से बता रही है उसके मुताबिक घटना पटना की ही है।