फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape in running train from patna to mathura

ट्रेन के टॉयलेट में वो दरिंदगी करता रहा, बच्ची पुकारती रह गई अंकल-अंकल

Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
rape in running train from patna to mathura
किशोरी से गैंगरेप
तीन दिन पहले मां से झगड़ा कर वृंदावन आ रही किशोरी के साथ ट्रेन में सवार युवक ने दुष्कर्म कर दिया। दुराचारी आगरा में ट्रेन के रुकने पर उतर गया। किशोरी ने मथुरा जंक्शन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बिहार के झबुआ जिला निवासी 13 वर्षीय किशोरी मां से झगड़ा कर वृंदावन अपनी मौसी के पास आ रही थी। 14 जुलाई को पटना से मथुरा आने वाली ट्रेन पकड़ ली। आगरा से पहले एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। युवक आगरा में ट्रेन से उतर कर भाग गया। किशोरी मथुरा आ गई। 
विज्ञापन


मथुरा से वह वृंदावन चली गई। वृंदावन में टेम्पो का किराया देने को लेकर झगड़ा हुआ तो वहां कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम पहुंच गईं। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी गौतम ने किशोरी को पहले वृंदावन कोतवाली और  बाद में जीआरपी थाने भेजा। जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी संग दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। 

rape in running train from patna to mathura
child rape
पटना से आगरा तक दरिंदे की दहशत में रही है यह मासूम। मुंह खोलने पर चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी देता रहा। घबराई किशोरी किसी से मदद भी नहीं मांग पा रही थी। टॉयलेट में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद वह दरिंदा ट्रेन में किशोरी के पास जाकर ही बैठ गया। जैसे ही वह निगाह ऊपर करती धमका देता। जब ट्रेन आगरा पहुंची तो वहां उसे उतारने की कोशिश की लेकिन प्लेटफार्म पर कुछ पुलिस वालों को देखकर वह वहां से भाग निकला।


मां से अनबन के बाद तेरह साल की यह मासूम भूखी प्यासी घर से निकल गई थी। जेब में एक पैसा नहीं था। पटना के रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी ठेले वाले से पूछा और मथुरा तक आने वाली ट्रेन में सवार हो गई। बिहार के झबुआ जिला की रहने वाली इस किशोरी की मौसी वृंदावन की किसी गोशाला में काम करती है। लेकिन कौन सी गोशाला है वह यह नहीं जानती। जिस दरिंदे ने उसके साथ ट्रेन के टॉयलेट में दरिंदगी की थी वह भी इसी ट्रेन में था और माना जा रहा है कि पटना से ही सवार हुआ होगा।

किशोरी ने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक वह शाम को ट्रेन में सवार हुई थी। करीब दो घंटे बाद जब वह टॉयलेट में गई तो पीछे से वह आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे खूब पीटा गया। गला घोंटने की कोशिश की। दुराचारी ने किशोरी को धमकाया कि अगर किसी से कहा तो वह उसे ट्रेन से फेंक देगा।

पटना से आगरा तक वह किशोरी के पास ही बैठा रहा। इतना डरा दिया था कि मासूम किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी। जब ट्रेन आगरा पहुंची तो दुराचारी ने किशोरी को भी उतारने की कोशिश की। वह उसे बोगी के गेट तक ले भी आया था लेकिन प्लेटफार्म पर पुलिस वालों को देख वह वहां से किशोरी को छोड़कर भाग गया।

डरी सहमी मासूम फिर भी किसी से अपने साथ हुई दरिंदगी को बता नहीं पाई। मथुरा आने पर ट्रेन से उतरी और मौसी को तलाशते हुए वृंदावन पहुंच गई। लेकिन मौसी का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने आज उसका मेडिकल परीक्षण कराया है

अंकल अंकल पुकारती रही पर दरिंदे का दिल नहीं पसीजा

rape in running train from patna to mathura
child rape
किशोरी बस इतना बता पा रही है कि उसने नीले रंग की जींस पहन रखी थी और काले रंग की टीशर्ट। जब इस दरिंदे के किशोरी को पकड़ा तो वह बार बार अंकल अंकल पुकारकर छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन उस वहशी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।


जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के साथ इस मुकदमे को पटना जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पटना पुलिस ही केस की विवेचना करेगी। क्योंकि किशोरी जिस तरह से बता रही है उसके मुताबिक घटना पटना की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed