फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap lekhpal

लेखपाल ने बच्ची से किया दुराचार का प्रयास

Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
लेखपाल ने बच्ची से किया दुराचार का प्रयास
लेखपाल ने बच्ची से किया दुराचार का प्रयास Updated Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
rap lekhpal
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। आरोप उसके परिवार के परिचित लेखपाल पर है। उसने बच्ची को नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया। इसकेबाद उसके शरीर को नाखूनो से नोंच डाला। उसके शरीर पर नोंचे जाने के निशान देखकर ही उसकी मां को इस दरिंदगी की जानकारी मिली। उसने ही लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से टूंडला की रहने वाली महिला थाना न्यू आगरा क्षेत्र में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। दस साल से उसके घर पर फीरोजाबाद की एक तहसील में तैनात न्यू आगरा क्षेत्र के निवासी लेखपाल का आना-जाना था। शुक्रवार रात को भी लेखपाल घर आया था। महिला छत पर सो रही   थी। वह मौका देखकर बच्ची के साथ खेलने का नाटक करने लगा। इसी बीच उसे लड्डू दिया। इसमें नशीला पदार्थ मिला रखा था। बच्ची लड्डू खाते ही होश खो बैठी। इसके बाद लेखपाल ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। उसके शरीर को नाखूनों से नोंचा और चुपचाप वहां से चला  गया। शनिवार सुबह बच्ची की मां ने उसके शरीर पर नाखूनो के निशान देखे। बच्ची रोए जा रही थी। उसने रोते-रोते लेखपाल का नाम लेकर बताया कि यह सब अंकल ने किया है। इस पर बच्ची को साथ लेकर उसकी मां न्यू आगरा थाना पहुंची और लेखपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश कर रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसके खिलाफ दुराचार के प्रयास और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed