फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap ki koshish

ताऊ ने मासूम भतीजी से की  दरिंदगी की कोशिश 

Tue, 25 Oct 2016 12:31 AM IST
ताऊ ने मासूम भतीजी से की  दरिंदगी की कोशिश 
ताऊ ने मासूम भतीजी से की  दरिंदगी की कोशिश  Updated Tue, 25 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
rap ki koshish
रोहतक गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
सिकंदरा क्षेत्र में ताऊ ने भतीजी से दरिंदगी की कोशिश की। बेटी की चीख सुनकर परिवारीजन आ गए। उन्होंने आरोपी ताऊ की जमकर पिटाई लगाई। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले मजदूर की दस साल की बेटी कमरे में बैठी हुई थी। मजदूर का चचेरा भाई घर के बगल में ही कमरे में रहता है। रविवार शाम को चचेरा भाई कमरे में आ गया। वह भतीजी को बहाने से अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वह भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बालिका ने शोर मचा दिया। इस पर उसकी मां और पिता आ गए। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी की जमकर पिटाई लगाई और थाने पर पकड़कर लाए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

बाक्स 
समझौता नहीं करोगे तो जान से मार देंगे 
आरोप है कि चचेरे भाई का परिवार अब पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। उन्होंने समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

छेड़खानी के विरोध पर महिला को पीटा 
पिनाहट। कस्बे के एक मोहल्ले में दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उन्होंने महिला को बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि जब महिला रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। महिला ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना पांच दिन पूर्व की है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला शाम के समय अपने घर में अकेली थी। तभी कुछ लोग उसके घर में घुस आये। उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए महिला को लात-घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। महिला अपने परिवारीजनों के साथ थाना पिनाहट पहुंची। आरोप है कि वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, आरोपियों के समझौते के लिए दबाव बनाने पर महिला ने अपने पति के साथ आगरा जाकर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगायी। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed