{"_id":"57eec16d4f1c1bf045574955","slug":"rap-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एत्मादपुर से अगवा विवाहिता के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एत्मादपुर से अगवा विवाहिता के साथ गैंगरेप

Updated Sat, 01 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन पर अपने मायके आई एक विवाहिता को उसी दिन शाम को शौच के लिए जाते समय कुछ लोग अगवा कर ले गए। उन्होंने विवाहिता के साथ एक माह तक गैंगरेप किया। शुक्रवार को जलेसर में एक मकान से किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची विवाहिता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही तीन भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एत्मादपुर के एक गांव में विवाहिता (25) रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने मायके आई थी। उसी दिन देरशाम वह शौच के लिये खेतों में गई थी। आरोप है कि तभी वहां कुछ लोग उसे बेहोश कर गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गये। वहां दो लोगों ने उसके आभूषण छीन छीन लिए। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महीने भर उसे विभिन्न स्थानों पर रखकर रेप करते रहे। बाद में वे उसे जलेसर ले गये। वहां मौका मिलते ही विवाहिता मकान की छत से कूदकर भाग निकली। विवाहिता के बारे में जानकारी वहां के पालिकाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग विवाहिता को घर ले आए। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ थानेे पहुंचकर गांव के ही भूरा, सतीश, मदन तीनों भाई, पवन सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अधिवक्ता पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में लिया लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर देर रात थाने से जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती एक गांव की युवती बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा की गांव के अधिवक्ता रामस्वरूप से निकटता हो गई। छात्रा का आरोप है कि अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इस पर छात्रा ने जानकारी परिवारीजनों को दी। उन्होंने थाना सीकरी पहुंचकर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गुरुवार देर रात हिरासत में लिया। एसओ लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की मेडिकल रिपोर्ट में हार्टअटैक की जानकारी होने पर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है।