फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Randa's family social exclusion

रेंडा के परिवार का सामाजिक बहिष्कार

Thu, 07 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी।
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी। Updated Thu, 07 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Randa's family social exclusion
फतेहपुर सीकरी के लाल दरवाजा में एक जनवरी की रात कब्र खोदकर महिला की लाश के साथ दुराचार का प्रयास करने के आरोपी राजेंद्र उर्फ रेंडा के परिवार का गांव के लोगों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। घंटों चली पंचायत के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि गुनाह रेंडा ने किया है, उसके परिवार को इसकी सजा देना ठीक नहीं, लेकिन पंचों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी ने रेंडा की जमानत कराई तो इसी तरह उसके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले पंचायत के आयोजन पर भी विवाद चला। कई लोगों का कहना था कि इस मुद्दे पर पंचायत बुलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेंडा के परिवार ने उससे बहुत पहले नाता तोड़ रखा था। वे लोग इसकी पैरवी में भी नहीं आए। इसके बावजूद मंगलवार की रात आठ बजे मोहल्ला लाल दरवाजा की चौपाल पर पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

कहा कि गांव में कोई भी परिवार रेंडा के परिवार से संबंध नहीं रखेगा। यदि इनको कोई अपने किसी कार्यक्रम में बुलाता है तो उसका भी पंचायत बहिष्कार करेगी। उधर, रेंडा के भाइयों का कहना है कि वे इस फैसले से बुरी तरह आहत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे चली पंचायत में मोहल्ले के सभासद प्रेमपाल सिंह, हाजी आजाद, हाजी अकबर, हाजी जसमाल, डा. चांद खां, सीकरी हिस्सा चार के प्रधान पुत्र महावीर वर्मा, गंगा लहरी, जगन सिंह, सभासद भूरा खां, मोहम्मद अली, इस्माइल खां  मौजूद रहे। गौरतलब है कि सीकरी में एक जनवरी की रात यह घटना हुई थी। इसके अगले दिन ही रेंडा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने कहा, जानकारी नहीं
फतेहपुर सीकरी। पंचायत के बारे में फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेंडा जेल जा चुका है, उस पर एनएसए की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में लोग खुद फैसला न सुनाएं, कानून को अपना काम करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed