फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   property dealer flirting with female employee

युवती को नौकरी पर रखा, फिर करने लगा ऐसी हरकत

Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
property dealer flirting with female employee
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत के शाह मार्केट स्थित भगवती कांप्लेक्स में प्रापर्टी डीलर ने कर्मचारी युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने युवती को आफिस से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी दयालबाग, न्यू आगरा निवासी राजीव अग्रवाल है। 

उसका शाह टाकीज के सामने भगवती कांप्लेक्स में प्रापर्टी डीलिंग का आफिस है। 29 जनवरी को एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती को राजीव ने रिसेप्शनिस्ट के तौर पर रखा था। युवती का आरोप है कि 30 जनवरी को दोपहर एक बजे राजीव ने छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन

उसे जबर्दस्ती पिक्चर ले जाने की जिद करने लगा। विरोध पर गाली गलौज की। इतना ही नहीं, यह भी कहा कि अगर, वो साथ जाएगी तो उसे गाजियाबाद आफिस में नौकरी पर लगवा देगा। मना करने पर आफिस से बाहर निकाल दिया। 

इसके बाद आफिस पर ताला लगाकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रापर्टी डीलर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed