फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner escaped from police custody in agra

लापरवाही: सुबह पेशी पर आया कैदी हुआ फरार, शाम को गिनती करने पर हुई पुलिस को खबर

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escaped from police custody in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा की जिला कारागार से गुरुवार सुबह को दीवानी पेशी पर आया कैदी फरार हो गया। इसकी जानकारी शाम को बंदियों को जिला कारागार में दाखिल करने के दौरान की गई गिनती पर हो सकी। हैरानी की बात यही रही कि अभिरक्षा में लगे सिपाहियों को यही पता नहीं चला कि कैदी कब और कहां से फरार हुआ? 
विज्ञापन


कागारौल निवासी कैदी असलम पुत्र असगर सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट में 12 फरवरी को जेल में दाखिल कराया गया था। चार जुलाई को उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी। जेल से अन्य बंदियों के साथ उसे दीवानी भेजा गया था। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी बंदियों को लेकर गए थे। शाम को पुलिस बंदियों को जेल में दाखिल करने के लिए लाई थी। जब बंदियों की गिनती की गई तो असलम नहीं था। इस पर जेल प्रशासन ने पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम आठ बजे हो सकती जानकारी

इसके बाद एसपी प्रोटोकाल एमपी सिंह थाना न्यू आगरा जांच के लिए पहुंच गए। उन्होंने जानकारी जुटाई। वहीं थाना न्यू आगरा पुलिस को बंदी के भागने की जानकारी रात आठ बजे हो सकी। देर रात यह पता नहीं चल पाया कि कैदी किस जगह से फरार हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंदी कहां और कैसे भागा? इसकी जानकारी की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया गया या नहीं? कोर्ट से दीवानी हवालात में दाखिल कराया गया या नहीं? इसकी जानकारी की जा रही है। यह भी पता नहीं चल सका है कि कौन सिपाही बंदी को लेकर गया।

हालांकि इसका पूरा ब्यौरा पुलिस के पास होता है। ऐसे मामलों में अभिरक्षा में लगे सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है। इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंदी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

दो गाड़ियों में आए थे 107 बंदी

जिला कारागार से कोर्ट में पेश करने के लिए दो गाड़ियों से 107 बंदियों को लाया गया था। एक गाड़ी में 55 तो दूसरी में 52 बंदी थे। एक गाड़ी में 55 बंदी पूरे जिला जेल पहुंचे। वहीं दूसरी गाड़ी में चार नए आरोपी और थे। उन्हें भी दाखिल किया जाना था। मगर, उसमें असलम नहीं था। इस पर मामले की जानकारी हो सकी।

पुलिस लाइन से आते हैं कर्मी

जिला कारागार से बंदियों को लाने और दोबारा से कारागार में दाखिल कराने में पुलिस लाइन से फोर्स लगाई जाती हैं। इसमें दरोगा से लेकर सिपाही तक होते हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान भी पुलिस लाइन के ही पुलिसकर्मी रहते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बंदी भाग कैसे गया?

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

दीवानी से बंदी भागने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। पुलिस कर्मियों पर मुकदमे भी लिखे जा चुके हैं। इसके अलावा एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल से भी बंदियों के भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed