फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   popjl

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Fri, 21 Apr 2017 01:13 AM IST
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या Updated Fri, 21 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
popjl
गला रेता - फोटो : SELF
थाना निबोहरा के गांव पछाह में दहेज के लिए ससुरालीजनों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार की रात घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी निबोहरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें ससुरालीजन घर से फरार मिले।
विज्ञापन

लोकेंद्र सिंह निवासी गांव अंबरपुर थाना राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान ने अपनी पुत्री अर्चना की शादी दो वर्ष पूर्व थाना निबोहरा के गांव पछाह निवासी साहब सिंह पुत्र पप्पू के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनमाफिक दहेज न मिलने के कारण अर्चना को प्रताड़ित किया जा रहा था। बाइक की मांग को लेकर दो बार पंचायत भी कराई गई लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। बुधवार की सुबह अर्चना की ससुरालीजनों ने पिटाई की। रात में उन्होंने गला दबा कर अर्चना की हत्या कर दी। बाद में वे शव को घर में पड़ा छोड़कर भाग गए। लोकेंद्र को घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति साहब सिंह, ससुर पप्पू, सास सोमवती, देवर पवन, ननद के विरुद्ध थाना निबोहरा में मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक निबोहरा सीपी पांडे ने मामले की छानबीन की। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि नामजद सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed