फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police said, toshi seth sucide due to blackmail

पुलिस का दावा : ब्लैकमेलिंग ने ली तोशी सेठ की जान

Sat, 12 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 12 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
police said, toshi seth sucide due to blackmail
एमटेक की होनहार छात्रा तोशी सेठ की रहस्यमय मौत को सुसाइड बता चुकी पुलिस का दावा है कि उसका एक रिश्तेदार युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी के तनाव में उसने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के गम में उसके दोस्त सूरज ने भी अपनी जान दे दी। लेकिन तोशी का परिवार पुलिस के इस खुलासे को सच मानने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि यह सारा खुलासा तोशी के मोबाइल की कॉल और एसएमएस डिटेल तथा लैपटॉप से मिले डाटा से हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इलाहाबाद निवासी तोशी की दोस्ती सूरज के साथ बहुत समय थी। उसने पिछले साल बीएचयू के एक प्रोजेक्ट में उसके साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। इसका पता चलने पर तोशी का एक रिश्तेदार दोनों के पीछे पड़ गया।
विज्ञापन

उसने तोशी पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे एसएमएस भेजकर धमकी दी। सूरज को भी एसएमएस किए। पुलिस का कहना है कि तोशी ने पांच सितंबर की रात 4.5 घंटे सूरज से बात की। सूरज उससे कह रहा था कि वह कोई आत्मघाती कदम न उठाए। छह की दोपहर 12:23 बजे भी उसकी सूरज के साथ बात हुई लेकिन इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वह फांसी के फंदे पर लटक गई। इसका पता चलने पर वाराणसी में सूरज ने भी अपनी जान दे दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि केस पूरी तरह से खुल गया है। तोशी और सूरज ने सुसाइड किया है।
एकतरफा प्यार में दी सूरज ने जान
तोशी के रिश्तेदारों ने बताया कि सूरज और तोशी के बीच दोस्ती थी। इसका दोनों के परिवार को पता था। सूरज ही नहीं, उसके पिता, मां और बहन भी तोशी से फोन पर बात करते थे। तोशी उसे दोस्त ही मानती थी, लेकिन वह मन ही मन उससे एकतरफा प्यार करने लगा था। इसकी जानकारी उन्हें अब हुई है। उसे जब तोशी की मौत का पता चला तो उसने सदमे में आकर खुदकुशी कर ली।
शादी नहीं करना चाहती थी तोशी
तोशी के नाना रामदास का कहना है कि उन्हें जब तोशी और सूरज की दोस्ती का पता चला तो उन्होंने तोशी से बात की। उससे पूछा कि क्या वह उसके साथ शादी करना चाहती है? उसने साफ इंकार कर दिया। उसका कहना था कि सूरज उसका सिर्फ दोस्त है, इसके आगे कुछ नहीं। वह कहती थी कि उसकी जिंदगी का मकसद अपने भाई की बीमारी पर रिसर्च करना है, एमटेक तक वह शादी के लिए सोच भी नहीं सकती।
आईएएस की तैयारी कर रहा आरोपी
जिस युवक पर तोशी और सूरज को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है, वह बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) पूरी करके आईएएस की तैयारी कर रहा है। तोशी के रिश्तेदारों का कहना है कि वे पुलिस की बात सुनकर हैरान हैं। अगर उन्हें पता होता तो उसे डांटकर ठीक कर देते। उसके पिता बड़े अधिकारी हैं।
पुलिस की कहानी सुन तोशी की मां बेहोश
इलाहाबाद में तोशी सेठ की मां मीरा को पुलिस की कहानी का शुक्रवार सुबह पता चला। यह सुनते ही वह जोर जोर से रोनी लगीं और रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला। उधर, तोशी के पिता गोपीनाथ का कहना है कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती?

चोटी नहीं बना पाती थी फंदा कैसे बना सकती है
तोशी सेठ के नाना रामदास का कहना है कि उन्हें इस बात पर जरा भी यकीन नहीं कि तोशी ने सुसाइड किया। उनका कहना है कि उसके बाएं हाथ में बचपन से परेशानी थी। यह ज्यादा नहीं उठ पाता था। वह अपने बालों की चोटी तक नहीं बना सकती थी। इसके लिए अपनी सहेलियों की मदद लेती थी। न ही वह अपने बाल संवार सकती थी। वह भला फंदा कैसे बना सकती है? पुलिस उसके हॉस्टल में भी तस्दीक कर सकती है कि उसने कभी अपनी चोटी खुद नहीं बनाई। उनका कहना है कि कहीं हॉस्टल में कोई गलत कम तो नहीं चल रहा था। किसी ने तोशी से भी शामिल होने के लिए कहा हो और उसने मना कर दिया हो। इसी के चलते उसकी जान ले ली गई है। उन्होंने मांग की है कि इस केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्हें स्लाइड की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने स्लाइड बनाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed