फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police reached the robbers on behalf of 'Selfie'

‘सेल्फी’ से लुटेरे तक पहुंच गई पुलिस

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
 police reached the robbers on behalf of 'Selfie'
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
थाना ताजगंज के ताजनगरी फेस एक में 12 जनवरी को इंटर कालेज की प्रिंसिपल नमिता गोयल के घर में लूटपाट की वारदात नौसिखिए बदमाशों ने की थी। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक ने वारदात के कुछ देर बाद ही लूट के मोबाइल से सेल्फी ली थी। फोन में स्मार्ट फीचर होने के कारण फोटो मोबाइल कंपनी के आनलाइन एकाउंट पर सेव हो गई। पीड़ित को इसका पता चल गया। पुलिस ने सेल्फी की मदद से लुटेरे को ढूंढ निकाला और पूरा गैंग पकड़ा गया। सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि कन्हैया (एमपी पुरा, गुम्मट), सूरज कुशवाहा (मुरली नगर, ताजगंज), विवेक कुमार (नया बांस, लोहामंडी) और विशाल (सिद्धार्थ नगर, ताजगंज) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन तमंचे, लूट के दो मोबाइल और 1100 रुपये बरामद हुए हैं। वहीं उनके साथी पुरु और प्रशांत फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लूट का प्लान विशाल ने बनाया था। पुलिस ने बताया कि नमिता घर में अंग्रेजी और विज्ञान के ट्यूशन लेती हैं। उनके यहां पर ताजगंज क्षेत्र का एक छात्र पढ़ता है। नमिता ने नए साल पर छात्र-छात्राओं के लिए पार्टी का आयोजन किया था। छात्र का दोस्त अभियुक्त विशाल भी पार्टी में साथ आया था। उसने देखा कि नमिता बेटे मृदुल के साथ अकेली रहती हैं। उसने पुरु और प्रशांत के साथ प्लान बनाया। वारदात वाले दिन सभी शांति मांगलिक हास्पिटल के पास फतेहाबाद रोड पर इकट्ठा हुए। पुरु, कन्हैया और सूरज घर में घुसे थे, जबकि विवेक घर के बाहर निगरानी करता रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों अभियुक्तों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो नहीं पता था पकड़े जाएंगे
बदमाशों ने नमिता और उनके बेटे मृदुल का मोबाइल लूटा था। इनमें नमिता के मोबाइल का लाक नहीं खोल सके। मृदुल का मोबाइल लॉक नहीं था। इस पर उसे एक बदमाश ने कुछ देर बाद ही अपना सिम लगाकर आन कर लिया। इसके बाद उससे सेल्फी खींचने लगा। मृदुल के मोबाइल में स्मार्ट फीचर था। उसके फोटो आनलाइन एकाउंट पर सेव होने लगा। जब मृदुल ने अपना एकाउंट चेक किया तो लुटेरे की तस्वीर सामने आ गई। उसकी लोकेशन भी पता चल गई।


जिसके पैर छूए, उसी को लूटा
नए साल पर नमिता के घर आने पर विशाल ने सबसे पहले उनके पैर छूए थे। इस बीच जब उसे पता चला कि नमिता को आसानी से लूटा जा सकता है तो प्लान बना लिया। उसे उम्मीद थी कि उनके पास तकरीबन 10 से 15 लाख रुपये का माल मिल जाएगा लेकिन दस हजार ही मिले। एक बदमाश को नमिता ने उसकी आंखों से पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed