{"_id":"5f6e30538ebc3e9b79659ff4","slug":"police-raided-hookah-bar-and-eight-youths-arrested-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में पुलिस ने मारा छापा, हुक्का बार से आठ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में पुलिस ने मारा छापा, हुक्का बार से आठ युवक गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
हुक्का बार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार पर शुक्रवार रात को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान आठ युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि संचालक भागने में सफल रहा। क्षेत्राधिकारी ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी के बाहर पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चोरी छिपे हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर शुक्रवार रात दस बजे पुलिस टीम को भेजा गया। यहां पर बोर्ड नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम अंदर पहुंची। बरौली अहीर, डौकी निवासी राघव राठौर ने हुक्का बार खोल रखा था। यहां पर अलग-अलग फ्लैवर डालकर हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। संचालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
आठ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ लिया। वह सभी हुक्का पीने आए थे। सीओ सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एसआई योगेश कुमार ने बताया कि मौके से एक हुक्का मिला। उसके साथ हुक्के की सामग्री बरामद हुई।
पहले भी पकड़ गया था हुक्का बार
बीते दिनों फतेहाबाद मार्ग स्थित एक रेस्तरां की छत पर हुक्का बार पकड़ा गया था। पुलिस ने मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य को भी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया था। इसके बावजूद चोरी छिपे हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। एक माल में भी हुक्का बार चलता है। पुलिस उस पर अब तक कार्रवाई नहीं कर पाई है। हुक्का बारों के बाहर से बोर्ड हटा दिए गए हैं।
अमर उजाला ने किया था खुलासा
फतेहाबाद रोड और ताजगंज में हुक्का बार चलने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि हुक्का बार की सूची तैयार की जाए। अगर हुक्का बार चलने की जानकारी मिली तो संबंधित थाना पुलिस पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।