फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police could not get evidence against gaga

गागा के खिलाफ सुबूत जुटाने में छूटे पुलिस के पसीने

Fri, 08 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 08 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
police could not get evidence against gaga
संजीव के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने से अब हो रही है मुश्किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या में साजिश रचने के आरोपी डिब्बा कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा के खिलाफ अभी तक पुलिस ठोस सुबूत नहीं जुटा पाई है। न तो राजकुमार की उन संपत्तियों का ब्योरा मिला है जो गागा के दबाव में बेची गईं। न ही राजकुमार के परिवारीजनोें ने उसके खिलाफ  बयान दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस हत्या के नामजद आरोपी संजीव से पूछताछ करके साक्ष्य जुटा सकती है, लेकिन यह भी आसान नहीं। कारण, उसका पहले ही मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जा चुका है। उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य न होने के चलते ही पुलिस कोर्ट से उसका वारंट हासिल करने के लिए अर्जी नहीं दे पा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा चुकी है। इसमें कुछ खास नहीं मिला है। अब पुलिस की सारी उम्मीद इस पर टिकी है कि राजकुमार लालवानी का परिवार साक्ष्य मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी निर्मला संजीव के खिलाफ बयान दे चुकी है, लेकिन गागा के बारे में कुछ खास नहीं बताया। राजकुमार के भाई सुंदर ने पुलिस को बताया कि गागा की वजह से ही राजकुमार की संपत्ति बिकी, लेकिन उसने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है। संजीव अभी अस्पताल में है। उसे इसी महीने के अंत तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उससे पूछताछ में गागा के खिलाफ साक्ष्य मिलने की संभावना है। लेकिन इसमें दिक्कत यह है कि उसका पहले ही मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जा चुका है। ऐसे में पुलिस अगर उसका फिर से बयान लेती है तो इसकी अहमियत पर सवाल उठ सकते हैं।

डिब्बा कारोबार का डिब्बा गोल
डिब्बा कारोबार गागा के दम पर चल रहा था। उसके फरार होते ही कारोबार का डिब्बा गोल हो गया है। पुलिस ने डिब्बा कारोबारियों के मोबाइल सर्विलांस पर ले रखे हैं। इस डर से 23 जून से सौदे नहीं हो रहे हैं। राजकुमार की हत्या 20 जून को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed