{"_id":"5fdcd8eba04af65c0a1eba0f","slug":"police-busted-duplicate-liquor-making-factory-in-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में चल रही थी नकली शराब फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा, ठेका मालिक समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद मकान में चल रही थी नकली शराब फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा, ठेका मालिक समेत 10 गिरफ्तार
Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब फैक्टरी में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में एक मकान पर छापा मारकर नकली शराब फैक्टरी का भंडाभोड़ किया है। यहां से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फैक्टरी में हरियाणा की शराब दो ठेकों का संचालक ही लाता था। इसके बाद नकली शराब बनाई जाती थी। एक ठेके का सेल्समैन भी पकड़ा गया। वह ठेकों पर शराब की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 स्थित जनक पार्क के पास बंद पड़े मकान में नकली शराब तैयार करने की फैक्टरी की सूचना पर गुरुवार रात को छापा मारा गया। यहां से अलबतिया निवासी शुभम चाहर, शास्त्रीपुरम निवासी पद्म, डौकी निवासी राकेश, नुनिहाई निवासी ब्रजेश, पुष्प नगर निवासी तरुण, एत्माद्दौला के हनुमान नगर निवासी मनोज, सुल्तान गंज पुलिया निवासी पंकज, खंदौली निवासी भागीरथ, टूंडला निवासी गौरव और धौलपुर निवासी गोपाल को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि शुभम चाहर अपने साथी पदम सिंह के साथ हरियाणा से सस्ती शराब लेकर आता था। वह बोतलों में शराब भरकर यूपी का लेबल लगाते थे। इन पर क्यूआर कोड और रैपर लगाए जाते थे। शराब की सप्लाई ठेकों पर की जाती थी। इन्हें बाजार कीमत पर ही बेचा जाता था।
विज्ञापन
ठेकों पर भेजी जाती है शराब
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव मलपुरा के धनौली और अछनेरा के अंग्रेजी शराब के ठेकों का मालिक है, जबकि गिरफ्तार भगीरथ खंदौली के पीली पोखर में शराब के ठेके का सेल्समैन है। अन्य आरोपी फैक्टरी में काम करते थे।
यह हुई बरामदगी
527 पउआ, 102 अद्दे, सात पेटी, नौ बोतल अंग्रेजी शराब, 673 खाली प्लास्टिक की बोतल, 3200 विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, 3200 क्यूआर, बार कोड, 4000 नकली रैपर, 4 कीप प्लास्टिक, एक बाइक, दो स्कूटर बरामद हुए हैं।