फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police beaten the bjp leader in mathura

मुख्यमंत्री के आने से पहले भाजपा पदाधिकारी की पिटाई, निगम अधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 05 Sep 2019 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
police beaten the bjp leader in mathura
पीड़ित भाजपा नेता के हाथ में आई चोट - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुटे नगर निगम के अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप करना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त की मौजूदगी में उनके गनर ने भाजपा पदाधिकारी की पिटाई कर डाली। मारपीट करने वाले गनर तथा नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तैयारियों को लेकर सौंख अड्डा की रेलवे लाइन के पास स्वच्छता संबंधी निरीक्षण किया जा रहा था। उनके साथ संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारीगण भी थे। 
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह होरा वहां से गुजरे। उन्होंने निरीक्षण कर रहे अधिकारियों से पूछताछ की तथा बताया कि वह भाजपा के पदाधिकारी हैं। उनका आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के गनर तथा कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उनका हाथ टूट गया है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हम मुख्यमंत्री के रूट पर सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय वहां पर उक्त व्यक्ति ने पहुंचकर कार्य में हस्तक्षेप किया। इससे वहां जाम लग गया। इस दौरान वहां मौजूद गनर आदि ने उस व्यक्ति को वहां से हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed