फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police baton Brsin on BJP members

भाजपाइयों पर बरसीं पुलिस की लाठियां

Sat, 27 Feb 2016 01:09 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Sat, 27 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
 police baton Brsin on BJP members
विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की गुुरुवार सुबह की गई हत्या के बाद शहर में शुक्रवार को भी बवाल हुआ। तीन बार भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं। शाम को पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत पांच को हिरासत में ले लिया। एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, हिंदू संगठनों ने बोदला में प्रदेश सरकार और कलेक्ट्रेट में पुलिस के सामने ही एक  संप्रदाय का प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया। इससे शहर के संवेदनशील इलाकों में तनाव के हालात बन गए।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने अरुण माहौर की हत्या के विरोध में सुबह 11 बजे राजापुर चुंगी पर जाम लगाने का प्रयास किया गया। उन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। इसके बाद बोदला में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक दिया। थोड़ी देर बाद ही सेंट जोंस चौराहे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। सवा चार बजे पुलिस के सामने ही कलेक्ट्रेट पर एक संप्रदाय का पुतला फूंक दिया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक आरके सिंह झुलसने से बाल-बाच बचे। जलता पुतला उनके बेहद करीब आकर गिरा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन रोड स्थित भारद्वाज आश्रम एवं श्रीराम गऊशाला में अरुण माहौर की उठावनी के बाद उनकी मीरा हुसैनी स्थित दुकान खुलवाने के लिए भाजपाई कलेक्ट्रेट से चले ही थे कि पास के पुल पर पुलिस ने रोक लिया। उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक राना और महामंत्री श्याम भदौरिया, विहिप के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री राजीव शर्मा और हिंंदू जागरण मंच के सुनील ठाकुर हिरासत में ले लिए गए। उन्हें एक घंटे बाद छोड़ा गया। उधर, इस बवाल के चलते शहर के संवेदनशील इलाकों में दिन भर तनाव व्याप्त रहा। सभी जगह पुलिस फोर्स लगाई गई है।

अभी और सख्ती बरतेगी पुलिस : एसएसपी
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि तोड़फोड़ और जाम लगाए जाने के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इनमें कड़ी कार्रवाई करेगी। लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंटोला जा रहे लोगों को सख्ती से रोका गया है। शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्ती और बढ़ाई जाएगी।

कहां क्या हुआ
राजापुर चुंगी
: हिंदूवादी संगठनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, पुलिस ने मुश्किल से रोका।
बोदला
: भाजपाइयों और हिंदूवादी संगठनों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक गुस्सा दिखाया।
सेंट जोंस चौराहा
: हिंदूवादी संगठनों ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने रोका।
कलेक्ट्रेट
पुलिस के सामने ही एक संप्रदाय का पुतला फूंका गया, एसपी ट्रैफिक झुलसने से बचे।
रावली पुल
: मंटोला जा रहे भाजपाइयों की पुलिस से झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed