{"_id":"5755d77e4f1c1b091d9c5a25","slug":"poison-gas-killed-two-sanitation-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल में जहरीली गैस से दो सफाई कर्मियों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनहोल में जहरीली गैस से दो सफाई कर्मियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
कालिंदी विहार सौ फुटा रोड की घटना, एक घंटे बाद शव बाहर निकाले जा सके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने सोमवार दोपहर तीन बजे सीवर लाइन की सफाई करने आए दो सफाई कर्मी अशोक और सूरज की जहरीली गैस (मीथेन) की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जल निगम का ठेकेदार और सुपरवाइजर भाग गए। पुलिस ने फायरब्रिगेड कर्मियों की मदद से एक घंटे बाद शवों को बाहर निकाला। थाने आए घरवालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत किया।
सीवर लाइन की सफाई का रुनकता निवासी सुरेंद्र ने ठेका लिया है। वह दोपहर तकरीबन तीन बजे कटरा वजीर खां निवासी अशोक (25) पुत्र अर्जुन, सूरज पुत्र मोहनलाल, मोटा, राहुल और अनिल को लेकर वहां पहुंचा था। जैसे ही मैनहोल को खोला गया तो जहरीली गैस निकली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक बेहोश होकर 20 फुट गहरे मैनहोल में गिर गया। यह देख अफरातफरी मच गई। अशोक को बाहर निकालने के लिए सूरज को रस्सी के सहारे से उतारा।
तीन फीट नीचे जाने पर वह भी बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोई साधन नहीं होने के कारण दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका। आधा घंटे बाद एक दमकल पहुंची। दमकल कर्मी किशन ने कांटे और रस्सी से पहले सूरज, फिर अशोक को बाहर निकाला। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद जल निगम अधिकारी आए, लेकिन ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कहकर चले गए। इससे मृतक के परिवारीजनों में आक्रोश है। अशोक का एक बेटा है, जबकि सूरज की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
अशोक को बचाने में गई सूरज की जान
अशोक के गिरने के बाद मैनहोल में जाने की कोई हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। इस पर सूरज ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर, उसकी भी जान चली गई। इससे घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि अशोक सूरज का जीजा था।
...और फिर की गई लापरवाही
सीवर सफाई के दौरान ठेकेदार ने लापरवाही की। मैनहोल में सफाई कर्मियों को उतारने से पहले कोई आक्सीजन मास्क और रस्सी नहीं लगाई गई। इसके अलावा फंसे कर्मियों को बाहर निकालने का भी कोई इंतजाम नहीं था।