फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pistal2

नक्सलियों ने भी खरीदे आगरा में बने अवैध हथियार 

Tue, 07 Mar 2017 12:07 AM IST
नक्सलियों ने भी खरीदे आगरा में बने अवैध हथियार 
नक्सलियों ने भी खरीदे आगरा में बने अवैध हथियार  Updated Tue, 07 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
pistal2
नक्सलियों ने भी खरीदे आगरा में बने अवैध हथियार  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा में पकड़ी गई नकली विदेशी पिस्टल की फैक्ट्री से हथियार खरीदने वाले लखनऊ के आर्म्स डीलर हरजीत सिंह सरना से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने बताया कि उसकी दुकानों से हथियार बिहार और झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों ने भी खरीदे हैं। फैक्ट्री चला रहे लोकेश ने भी यह जानकारी दी है कि उसके इन इलाकों से डिमांड आ रही थी। इसके चलते खुफिया एजेंसियां भी पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इन जिलों से कोई और नहीं बल्कि  नक्सली ही हथियार खरीद रहे थे। हरजीत सिंह सरना की लखनऊ में तीन दुकानें हैं। इन पर बेचे गए तमाम असलाह का रिकार्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके जैसे छह और आर्म्स डीलर के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दुकानों से बिहार और झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में हथियार बेचे गए हैं।
विज्ञापन

झारखंड के कोडरमा, लातेहर, गुमला जिलों के कई लोगों के नाम पुलिस को मिल गए हैं। इनके अतिरिक्त असम से भी एक डीलर सप्लाई ले जा रहा था। वैसे सबसे ज्यादा सप्लाई लखनऊ को गई है। कानपुर के एक डीलर का नाम भी पुलिस को मिला है। उसके बारे में डिटेल जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जोन में मथुरा, एटा और फिरोजाबाद जिलों में पिस्टल बेची गई हैं। इससे पहले इस गैंग ने रिवाल्वर भी बनाई हैं। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि यह बड़ा गिरोह है। इसके बारे में कई जानकारी और मिली हैं। कई पुलिस टीमों को लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।


ऐसे हुआ पूरा खुलासा
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  इस फैक्ट्री का इन्पुट ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर तेज बहादुर से मिला। वह एंटी टेरेसिस्ट स्कवैड में काफी दिन काम कर चुके हैं। वहीं से उनके पास जानकारी आई थी कि आगरा में बने हथियार दूर दूर तक सप्लाई किए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने काम किया तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed