फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   phad se bhaage juaaree, pulis batoratee rahee not

फड़ से भागे जुआरी, पुलिस बटोरती रही नोट

Mon, 22 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 22 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
 phad se bhaage juaaree, pulis batoratee rahee not
बाह  यमुना के बीहड़ में अन्नपूर्णा देेेवी के मंदिर के पास रविवार को जुआ का फड़ सजा होने की सूचना पर बाह पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआरी तो भाग गए लेकिन पुलिस वहां पड़े रुपयों को बटोरने में लग गई। मामले की जानकारी होने पर थानेदार ने सिपाहियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

बाह के बड़ागांव के पास यमुना के बीहड़ में अन्नपूर्णा देवी का मंदिर है। इसके पास रविवार को जुआ का फड़ सजा होने की सूचना बाह पुलिस को मिली। इस पर शाम के समय पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को देखकर जुआरी यमुना के बीहड़ में कूदकर भाग गये। जबकि पुलिस फड़ पर बिखरे पडे़ रुपयों को बटोरने में लग गई। हालांकि पुलिस ने चार जुआरी जितेन्द्र, परशुराम, भानुप्रताप, सुंदर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान लगभग 20 जुआरी भाग गए। पुलिस ने मौके से सत्रह हजार रुपये की बरामदगी दिखायी है। ज्यादा रकम की बरामदगी की चर्चा आम होने पर बाह के एसओ ने पुलिस कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed