फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organically injured elderly man died during treatment

बवाल में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

Sat, 16 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Organically injured elderly man died during treatment
बवाल - फोटो : railway exam
कस्बा में सात जुलाई को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हुए बवाल में घायल कल्लू ( 55) की आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके घर लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में बना तनाव और बढ़ गया। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

यह विवाद भूरा और ताहिर के बीच चल रहा है। भूरा पर आरोप है कि उसने ताहिर की पत्नी को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ रख लिया। इसी विवाद में पिछले एक महीने में भूरा और ताहिर पक्ष के बीच बवाल हो चुका है। हथगोले भी चले हैं। ईद पर भी नमाज के बाद दोनों पक्षों में पथराव, फायरिंग और बोतल फिंकाई हुई थी। इसमें कल्लू घायल हो गया था। उसकी मौत की खबर आते ही एसपी देहात बबीता साहू भारी फोर्स के साथ बस्ती में पहुंच गई। दिन भर पुलिस तैनात रही। शाम चार बजे कल्लू का शव पहुंचा।
विज्ञापन

माहौल तब शांत था लेकिन अचानक ही उसके परिवारीजनों ने हत्या का केस दर्ज कराने की मांग रख दी। एलान कर दिया कि  मुकदमा कायम होने तक शव को दफनाया नहीं जाएगा। सीओ और एसडीएम भी वहां मौजूद थे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने बबलू के भतीजे आसिफ से तहरीर लेकर केस दर्ज किया। इसके बाद वे लोग उसके शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed