{"_id":"5789468b4f1c1b737e13e218","slug":"organically-injured-elderly-man-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : railway exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में सात जुलाई को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हुए बवाल में घायल कल्लू ( 55) की आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके घर लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में बना तनाव और बढ़ गया। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
यह विवाद भूरा और ताहिर के बीच चल रहा है। भूरा पर आरोप है कि उसने ताहिर की पत्नी को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ रख लिया। इसी विवाद में पिछले एक महीने में भूरा और ताहिर पक्ष के बीच बवाल हो चुका है। हथगोले भी चले हैं। ईद पर भी नमाज के बाद दोनों पक्षों में पथराव, फायरिंग और बोतल फिंकाई हुई थी। इसमें कल्लू घायल हो गया था। उसकी मौत की खबर आते ही एसपी देहात बबीता साहू भारी फोर्स के साथ बस्ती में पहुंच गई। दिन भर पुलिस तैनात रही। शाम चार बजे कल्लू का शव पहुंचा।
माहौल तब शांत था लेकिन अचानक ही उसके परिवारीजनों ने हत्या का केस दर्ज कराने की मांग रख दी। एलान कर दिया कि मुकदमा कायम होने तक शव को दफनाया नहीं जाएगा। सीओ और एसडीएम भी वहां मौजूद थे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने बबलू के भतीजे आसिफ से तहरीर लेकर केस दर्ज किया। इसके बाद वे लोग उसके शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए तैयार हुए।