फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   organically in jagner

जगनेर में कैश नहीं मिलने पर बवाल

Thu, 08 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Thu, 08 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
organically in jagner
पुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर थाना सैंया सहित चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
जगनेर (आगरा)।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से कैश की समस्या से परेशान जगनेर के लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मैनेजर को बैंक में जाने से रोक दिया। पुलिस ने लाठियां चलाकर हटाया तो लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे सैंया इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और तीन सिपाही पत्थर लगने से चोटिल हो गए। दो बलवाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जगनेर में पटेल रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। लोगों ने बताया कि बैंक में आठ दिन से कैश नहीं मिल रहा है। बुधवार को दस बजे कर्मचारियों के अंदर आने पर लाइन में लगे लोगों ने गेट बंद कर बैंक मैनेजर राजीव वर्मा को अंदर नहीं जाने दिया। उनसे मांग की कि कैश देने पर ही अंदर जाने देंगे। मैनेजर ने कहा कि कम कैश होने की वजह से दो-दो हजार रुपये ही बांटे जाएंगे। दोपहर 12 बजे सीओ खेरागढ़ अनुराग सिंह सर्किल की फोर्स साथ आ गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने लाठियां चलाकर हटाने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। तकरीबन 15 मिनट तक बवाल हुआ। थाना सैंया के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के चेहरे पर पत्थर लगा। उनके हमराह सिपाही चंद्रप्रकाश के कंधे पर पत्थर लगा। थाना जगनेर के सिपाही सत्यप्रकाश और संदीप कुमार भी पत्थर लगने से चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर सैंया को आननफानन में आगरा ले जाया गया। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू ने मौके पर पहुंच गईं। सीओ खेरागढ़ ने बताया लक्ष्मण सेना के रामनाथ सिंह और रंजीत को गिरफ्तार किया है। बवाल के मामले में बैंक मैनेजर की तहरीर पर सात नामजद, 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आठ दिन से नहीं बांटा जा रहा था कैश
कस्बे में पटेल रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ठिठुरन भरी सर्दी में लाइन में लगे लोग पिछले आठ दिन से कैश न मिलने के कारण आक्रोशित थे। उनका आरोप था कि बैंक कर्मचारियों की मनमानी के चलते उन्हें कैश नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब बैंक मैनेजर राजीव वर्मा पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लेकिन उन्होंने किसी को भी दो हजार रुपये से अधिक नहीं देने की बात कही। उनका कहना था कि बैंक में कैश कम है। इस पर लोगों ने बैंक का गेट बंद कर दिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बाद में सीओ खेरागढ़ अनुराग सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, न मानने पर लाठियां फटकारी तो लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से थाना सैंया के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, सिपाही चंद्रप्रकाश, सत्यप्रकाश और संदीप कुमार चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर सैंया की दशा गंभीर होने पर आगरा ले जाया गया। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू भी मौके पर पहुंच गईं। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक में सांठगांठ करके कैश बांटा जा रहा है। लाइन में लगे लोगों को कैश नहीं मिल रहा। एसपी ने कैश दिलवाने का आश्वासन देकर शांत किया। दो घंटे बाद ही बैंक खुलवाकर कैश बंटवाया गया। सीओ खेरागढ़ ने बताया कि लक्ष्मण सेना के रामनाथ सिंह और रंजीत को गिरफ्तार किया है। बवाल के मामले में बैंक मैनेजर की तहरीर पर सात नामजद, 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सात सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनाथ पूर्व फौजी है। उसी ने हंगामा किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव में एक इंस्पेक्टर को ज्यादा चोट लगी हैं। उनका मेडिकल कराया गया है।

डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी   

बवाल के दौरान बंद हो गई दुकानें
जगनेर। बवाल के दौरान आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। लाइन में लगे लोग भी भाग खड़े हुए। दोपहर ढाई बजे फिर से लाइन लगाकर कैश बंटवाया गया। शाम के समय दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed