फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online transactions frauds with university employee in agra

आगरा: साइबर अपराधियों ने विश्वविद्यालय कर्मी के दो क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख रुपये निकाले

Mon, 05 Oct 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
online transactions frauds with university employee in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के दो क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए। आशंका है कि कार्ड के क्लोन बनाकर रकम निकाली गई। उन्होंने मामले में साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


दयालबाग स्थित फ्रेंड्स एंक्लेव निवासी देव प्रकाश शर्मा विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के कंप्यूटर केंद्र में प्रोग्रामर हैं। उनके पास एचडीएफसी और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। 24 सितंबर की रात को उन्होंने मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच ऑफ कर दिया था। 
विज्ञापन



रात तकरीबन 12 बजे मोबाइल चालू किया तो उस पर मैसेज आने लगे। इनमें एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1.40 लाख रुपये के ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी थी। उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके जानकारी दी और क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके दूसरे क्रेडिट कार्ड से नौ हजार रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। उन्होंने बैंक के नंबर पर कॉल करके यह कार्ड भी ब्लॉक करा दिया। 

नहीं किया कार्ड का प्रयोग 
देव कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो महीने से दोनों क्रेडिट कार्ड का कहीं प्रयोग नहीं किया है। उनके पास किसी व्यक्ति का कॉल भी नहीं आया है, जिसे वह जानकारी देते। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के क्लोन बनाकर रुपये निकाले जाने की आशंका है। 

एटीएम में छुपाकर डालें पिन नंबर
साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी एटीएम में स्कीमर और कैमरा लगाते हैं। स्कीमर से कार्ड से रुपये निकालने आने वाले लोगों के कार्ड का डाटा चोरी कर लिया जाता है। कैमरे की मदद से पिन देख लेते हैं। इसके बाद क्लोन कार्ड तैयार करके रकम निकाली जाती है। 

इसलिए एटीएम में रुपये निकालने जाने से पहले कई सावधानी भी बरतें। एटीएम केबिन में किसी और को नहीं आने दें। जिस जगह पर कार्ड लगाया जाता है, उसे छूकर चेक करें कि कोई और मशीन तो नहीं लगी है। पिन डालते समय हाथ से छिपा लें, जिससे अगर कैमरा लगा भी होगा तो पिन नहीं दिख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed