फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officer marige

रिटायर्ड अधिकारी ने रचाई  तीसरी शादी, हुआ हंगामा 

Sun, 27 Nov 2016 11:53 PM IST
रिटायर्ड अधिकारी ने रचाई  तीसरी शादी, हुआ हंगामा 
रिटायर्ड अधिकारी ने रचाई  तीसरी शादी, हुआ हंगामा  Updated Sun, 27 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
officer marige
shadi - फोटो : amar ujala
इंडियन रेवन्यू सर्विस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने तीन शादी कर लीं। दो पत्नियों को अलग मकानों में किराए पर रखने लगा। शनिवार रात को दोनों आमने-सामने आ गईं तो सड़क पर ही बखेड़ा खड़ा हो गया। दोनों ने खरीखोटी सुनाई। पति को पीटा भी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाना सिकंदरा ले आई। हालांकि किसी ने शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन

रिटायर्ड अधिकारी मूलरूप से नोएडा का रहने वाला है। उनकी पहली पत्नी सोनम (सभी काल्पनिक नाम) और चार बच्चे वहीं रहते हैं। आठ साल पहले रिटायर्ड हुए हैं। 12 साल पहले उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड अधिकारी ने घर के कार्यों के लिए मोना नाम की महिला को नौकरी पर रखा था। रिटायरमेंट के बाद वह मोना को आगरा लेकर आया। 
विज्ञापन

मोना का कहना है कि मांग में सिंदूर भरकर वह पत्नी की तरह साथ रखने लगा। गेट बंद कालोनी में किराए पर मकान भी ले लिया। बच्चों की मदद के लिए एक संस्था खोल ली और पानी का प्लांट भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले शादी कराने वाली एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके माध्यम से शहर से बाहर की एक सोना नाम की महिला से शादी की। सोना को सिकंदरा क्षेत्र में एक फ्लैट में रख लिया। महिला के पहले से दो बच्चे हैं। पति के मोबाइल पर लड़कियों के फोन आने पर सोना को शक हो गया। उसने पूछताछ की तो अपनी रिश्तेदार लड़कियां बता दीं। 

कुछ दिन पहले सोना जब संस्था के कार्यालय पर गई तो मोना मिल गई। तब रिटायर्ड अधिकारी ने उसे नौकरानी बताया। शनिवार रात को वह मोना के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में सोना मिल गई। उसने दोनों को रोक लिया। फिर क्या था, दोनों पत्नियों ने रिटायर्ड अधिकारी को पकड़ लिया और हंगामा करने लगीं। इससे बीच सड़क पर बखेड़ा होने लगा। महिलाओं को हंगामा करता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाना सिकंदरा लेकर आई। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड अधिकारी दो महिलाओें को साथ रखे था। महिलाएं शादी का दावा कर रही थीं। हालांकि उन्होंने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed