फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nude moman

पति से जान बचाकर बस्ती में निर्वस्त्र दौड़ी महिला

Wed, 26 Apr 2017 12:52 AM IST
पति से जान बचाकर बस्ती में निर्वस्त्र दौड़ी महिला
पति से जान बचाकर बस्ती में निर्वस्त्र दौड़ी महिला Updated Wed, 26 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
nude moman
woman
नाई की मंडी क्षेत्र की एक बस्ती में महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसके पति ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जान बचाने की कोशिश में महिला की अंगुलियां कट गई। वह वहां से निर्वस्त्र ही दौड़ पड़ी और बस्ती में आ गई। सड़क किनारे पडा़ एक कपड़ा उठाकर अपना तन ढका। बाद में मुहल्ले वालों ने उसे कपड़े दिए और उसे लेकर थाना पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मामला हलके में लिया और सिर्फ एनसीआर दर्ज की। महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। तब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

महिला का मायका एत्माद्दौला क्षेत्र में है। शादी को सात साल हो चुके हैं। दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करता है। वह इसका विरोध करता है। मंगलवार सुबह भी यही हुआ। उसने विरोध किया तो पति ने उसके कपड़े उतारकर उसे पीटा। पहले पेचकस से वार किया। इसके बाद चाकू लेकर दौड़ पड़ा। आरोप है कि वह महिला की जान लेना चाहता था।
विज्ञापन

महिला ने उसके वार को हाथ से रोका तो उसकी अंगुलियां कट गई। वह जान बचाकर निर्वस्त्र ही दौड़ पड़ी। उसे देख बस्तीवालों ने कपड़े दिए। पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने केस एनसीआर में दर्ज किया। महिला से कह दिया कि इस केस में गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। इस पर बस्ती के लोगों के साथ वह एसएसपी आफिस पहुंची। वहां से फोन आने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी पति को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया। उधर पुलिस का कहना है कि पति पत्नी केबीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। एसिड अटैक की धमकी पर युवक हिरासत में
आगरा। नाई की मंडी के ही एक मुहल्ले में युवती को चार साल से परेशान कर रहा युवक मंगलवार को हवालात पहुंच गया। आरोप है कि उसने युवती को एसिड अटैक की धमकी दी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले छेड़छाड़ करता था। उसने तब शिकायत नहीं की। बाद में शादी के लिए दबाव बनाने लगा। उसने साफ इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि पिछले दिनों उसकी शादी अलीगढ़ में तय हो गई। इसका पता चलने पर सिरफिरे ने धमकी दी कि वह उसके पति को गोली मार देगा। इतना ही नहीं। उसने युवती से कहा कि उस पर एसिड अटैक कर देगा। युवती के परिवारीजन मंगलवार सुबह इसकी शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो उसने उनकी पिटाई कर दी। उसके परिवारीजनों ने भी हाथ उठा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसे और उसके दो परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया।

तीन तलाक की देता है धमकी
आगरा। महिला ने बताया कि उसका शौहर उसे तीन तलाक की धमकी देता है। इसी डर से वह उसके जुल्म ओ सितम सहन कर रही थी। अगर उसकी जान पर न बन आती, तो वह चुप ही रहती। उसका ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता है। इसकी शिकायत शौहर से की, तो उसने खामोश रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed