फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nigerian Andrew Daniel arrested from Gurgaon by agra police

आगरा पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा विदेशी 'नटवर लाल', कई राज्यों में फैला है ठगी का जाल

Tue, 16 Jul 2019 07:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Nigerian Andrew Daniel arrested from Gurgaon by agra police
आरोपी नाइजीरियन युवक - फोटो : अमर उजाला
उद्यान विभाग के फूड प्रोसेसिंग अधिकारी अवध नारायण त्रिपाठी से 30 लाख 22 हजार 836 रुपये की ठगी का मास्टरमाइंड नाइजीरिया का नागरिक एंड्यू डेनियल निकला। रेंज साइबर सेल ने केस का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाइयां अमेरिका में निर्यात कराने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी कर चुका है। उसके गिरोह में राजस्थान और महाराष्ट्र के कई ठग हैं।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के गांधी नगर निवासी अवध नारायण त्रिपाठी को उसने छह अगस्त 2018 को एसएमएस किया था। इसमें कहा था कि वह घोड़ों की बीमारियों की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर है। इसके बाद त्रिपाठी का फोन नंबर लेकर बातचीत में कहा कि अमेरिका और जर्मनी में घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाइयों की डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख रुपये की हुई थी ठगी

झांसा दिया कि अगर वह 50 प्रतिशत पैसा लगाए तो बिजनेस किया जा सकता है। इसमें 30 लाख के खर्च पर इतने का ही मुनाफा है। त्रिपाठी उसके झांसे में आ गए।

यकीन दिलाने के लिए डेनियल ने अपने साथी को त्रिपाठी के पास सैंपल लेकर भेजा। सैंपल के बदले डेढ़ लाख जमा कराया, कहा कि डेढ़ लाख ही उसने जमा किया है। इसकी रसीद बनाकर दिखा दी।

त्रिपाठी से कहा कि डील करने के लिए मुंबई आ जाओ, वहां अमेरिका से कंपनी का अधिकारी आया है। त्रिपाठी मुंबई गए। वहां एयरपोर्ट पर ही डेनियल का साथी मिला।

 

उसने सैंपल लेकर कहा कि पहले इसका लैब टेस्ट होगा, तब कंपनी तय करेगी कि आपसे दवाइयां लेनी हैं या नहीं। इसके बाद त्रिपाठी से कहा कि सैंपल पास हो गया है। दवाइयां बनाने के लिए सॉल्ट खरीदने हैं, 29 लाख और जमा करा दो। उन्होंने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद डेनियल ने फोन, ई मेल सब बंद कर दिए।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि डेनियल गुरुग्राम में सेक्टर 24 डीएलएफ फेस 3 में गर्लफ्रेंड पैगी मोरिसन के साथ रह रहा है। उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो पासपोर्ट, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed