{"_id":"5d2d65fc8ebc3e6cec0c76af","slug":"nigerian-andrew-daniel-arrested-from-gurgaon-by-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा विदेशी 'नटवर लाल', कई राज्यों में फैला है ठगी का जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा विदेशी 'नटवर लाल', कई राज्यों में फैला है ठगी का जाल
Tue, 16 Jul 2019 07:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
आरोपी नाइजीरियन युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान विभाग के फूड प्रोसेसिंग अधिकारी अवध नारायण त्रिपाठी से 30 लाख 22 हजार 836 रुपये की ठगी का मास्टरमाइंड नाइजीरिया का नागरिक एंड्यू डेनियल निकला। रेंज साइबर सेल ने केस का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाइयां अमेरिका में निर्यात कराने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी कर चुका है। उसके गिरोह में राजस्थान और महाराष्ट्र के कई ठग हैं।
थाना हरीपर्वत के गांधी नगर निवासी अवध नारायण त्रिपाठी को उसने छह अगस्त 2018 को एसएमएस किया था। इसमें कहा था कि वह घोड़ों की बीमारियों की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर है। इसके बाद त्रिपाठी का फोन नंबर लेकर बातचीत में कहा कि अमेरिका और जर्मनी में घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाइयों की डिमांड है।

30 लाख रुपये की हुई थी ठगी
झांसा दिया कि अगर वह 50 प्रतिशत पैसा लगाए तो बिजनेस किया जा सकता है। इसमें 30 लाख के खर्च पर इतने का ही मुनाफा है। त्रिपाठी उसके झांसे में आ गए।
यकीन दिलाने के लिए डेनियल ने अपने साथी को त्रिपाठी के पास सैंपल लेकर भेजा। सैंपल के बदले डेढ़ लाख जमा कराया, कहा कि डेढ़ लाख ही उसने जमा किया है। इसकी रसीद बनाकर दिखा दी।
त्रिपाठी से कहा कि डील करने के लिए मुंबई आ जाओ, वहां अमेरिका से कंपनी का अधिकारी आया है। त्रिपाठी मुंबई गए। वहां एयरपोर्ट पर ही डेनियल का साथी मिला।

उसने सैंपल लेकर कहा कि पहले इसका लैब टेस्ट होगा, तब कंपनी तय करेगी कि आपसे दवाइयां लेनी हैं या नहीं। इसके बाद त्रिपाठी से कहा कि सैंपल पास हो गया है। दवाइयां बनाने के लिए सॉल्ट खरीदने हैं, 29 लाख और जमा करा दो। उन्होंने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद डेनियल ने फोन, ई मेल सब बंद कर दिए।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि डेनियल गुरुग्राम में सेक्टर 24 डीएलएफ फेस 3 में गर्लफ्रेंड पैगी मोरिसन के साथ रह रहा है। उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो पासपोर्ट, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।