फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence of the police in alert

‘अलर्ट’ में भी पुलिस की भारी लापरवाही

Sat, 24 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
negligence of the police in alert
त्योहारी सीजन में पुलिस कितनी अलर्ट है, इसका नमूना शुक्रवार को देखने को मिला। सेंट पैट्रिक्स स्कूल स्थित मजार के पास पड़े मिले ब्रीफकेस को चेक करने के लिए एक दरोगा ने उसमें जोर से लात मार दी।
विज्ञापन

 इससे भी नहीं खुला तो दो बार और लात मारकर खोलने का प्रयास किया। पुलिस की जांच का नया तरीका देख लोग हैरान रह गए। कुछ देर बाद सिपाहियों ने उसे बीडीएस के पहुंचने से पहले ही आटो में रखवा दिया।
विज्ञापन

एक बार के लिए तो लोग दहशत में आ गए। बाद में बीडीएस ने स्कैन कर ब्रीफकेस खोला तो उसमें कागजात निकले।
घटना पूर्वाह्न 11:30 बजे की है। एक राहगीर ने ब्रीफकेस देखकर सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बीडीएस को भी सूचना दी गई। मगर, उससे पहले पुलिस पहुंच गई। 10 मिनट बाद ही एक दरोगा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ब्रीफकेस में लात मारी, जब वह नहीं खुला तो उसमें दो और लात मारीं। उस वक्त लोगों की भीड़ लग चुकी थी। चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उसे आटो में रख लिया। उधर, बीडीएस टीम पहुंची तो पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई। आटो से निकालकर  ब्रीफकेस फिर उसी स्थान पर रख दिया गया। स्कैन किया गया।

गनीमत रही कि उसमें कोई विस्फोटक नहीं था। जिस स्थान पर वह रखा हुआ था वहा तीन कान्वेंट स्कूल हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय यहां पर बच्चों की भीड़ रहती है। इसके अलावा शहर का व्यवसायिक केंद्र संजय प्लेस भी है।
सेंट जोंस से हुआ था चोरी
पुलिस ने बताया कि ब्रीफकेस एमजी रोड निवासी आटो पार्ट्स व्यवसायी आलोक का है। वह सेंट जोंस पर खड़े हुए थे। तभी चोरी हो गया था। इसमें कागजात रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed