फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naked women brutally beaten

महिलाओं को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा

Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Naked women brutally beaten
न्यू आगरा क्षेत्र में अगवा करने के आरोपी किशोर के घर पर किया हमला - फोटो : Demo Pic
न्यू आगरा क्षेत्र में किशोरी को अगवा करने के आरोपी किशोर के घर पर बुधवार दोपहर को हमला कर दिया गया। आरोप है कि किशोरी के परिवार की महिलाएं और पुरुषों ने किशोर की मां, बहन और नानी को जमकर पीटा। मां और नानी को बस्ती में घसीटते हुए ले गए। उनके कपडे़ तार-तार कर दिए। मोहल्ले के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। मामले में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी की दोस्ती घर से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले हमउम्र किशोर से है। वह जूता कारीगर है। दोनों एक ही जाति से हैं। सोमवार को किशोर प्रेमिका को अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। परिवारीजनों को पकड़ लिया। किशोर की लोकेशन गुजरात में मिलने पर एक टीम को वहां रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, बुधवार दोपहर को एक बजे किशोरी के परिवार की 10-15 महिलाएं और पुरुष किशोर के घर पर आ धमके। उस वक्त किशोर की मां, बहन और नानी अकेली थी। आरोप है कि उनको पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने उन्हें लाठी-डंडे दिखाकर धमकाया। मां और नानी को मोहल्ले में खींचते हुए ले गए। उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर घर आईं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर चार महिलाओं के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। मारपीट हुई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की बहन को किया कमरे में बंद
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि किशोर की बहन को आरोपियों ने कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद गैस चालू कर दी और कमरे के गेट पर ताला लगाकर भाग गए थे। मोहल्ले के लोगों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed