फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nakalll

यूपी बोर्ड: जूते-चप्पल बाहर, गाइडें अंदर  

Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
यूपी बोर्ड: जूते-चप्पल बाहर, गाइडें अंदर  
यूपी बोर्ड: जूते-चप्पल बाहर, गाइडें अंदर   Updated Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
nakalll
यूपी बोर्ड: जूते-चप्पल बाहर, गाइडें अंदर   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में खुल्लम खुल्ला नकल कराई जा रही है। कहीं बोलकर तो कहीं गाइडें और पर्चियों से देकर। गुरुवार को दोनों पाली की परीक्षा में उड़नदस्तों को कई केंद्रों पर सामूहिक नकल मिली। अमन पब्लिक हाईस्कूल, वायु विहार में सख्ती दिखाने के लिए परीक्षार्थियों के जूते बाहर उतरवा दिए गए थे जबकि कक्ष में परीक्षार्थी गाइड और नकल सामग्रियों से नकल कर रहे थे। 
विज्ञापन

 बीएसए दिनेश कुमार यादव का उड़नदस्ता दोपहर करीब 2:30 बजे अमन पब्लिक हाईस्कूल पहुंचा। केंद्र के अंदर करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे। भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन को पकड़ लिया। इनके पास से नकल सामग्री और मोबाइल बरामद किए गए। वहीं कक्षाें में परीक्षार्थी गाइडों से और पर्चियों से नकल कर रहे थे। इनसे भी सामग्री बरामद की गई। बीएसए ने बताया परीक्षा निरस्त करने, केंद्र व्यवस्थापक को हटाने और भविष्य में विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने की संस्तुति की जाएगी। केंद्र पर आगे की परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाने के लिए लिखा जाएगा। 
विज्ञापन

 केंद्र पर पकड़े गए तीन बाहरी व्यक्तियों में से एक के पास करीब 50 रुपये भी थे। पूछताछ में उसने बताया कि अंदर से उसे दिया गया। रुपये किसने दिए नाम नहीं बताया। बीएसए ने केंद्र व्यवस्थापक को तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा है। बीएसए का दस्ता चार बजे एसआरएस कन्या इंटर कालेज, चौहटना, बिचपुरी पहुंचा। कक्ष निरीक्षकों में अफरातफरी मची हुई थी। सीटिंग प्लान गड़बड़ मिला। एक संदिग्ध कक्ष निरीक्षक रिलीव किया गया। परीक्षार्थियों ने एक जैसे उत्तर लिख रहे थे। कापियों की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक करा रहा था नकल 
आगरा। बीबीएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सदरवन में दूसरी पाली में केंद्र व्यवस्थापक ही बोलकर नकल करा रहा था। परीक्षार्थियों ने एक जैसे ही उत्तर लिख रहे थे। एक भी सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। बीएसए दिनेश कुमार यादव ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और परीक्षा केंद्र को डिबार किए जाने की संस्तुति की है। बीएसए के दस्ते को श्री मती गंगादेवी इंटर कालेज, रहनकला, श्री बीएसएस मेमोरियल इंटर कालेज, छलेसर में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। केंद्र व्यवस्थापकों को हटाने की संस्तुति की है। 

भीड़ ने घेरा था परीक्षा केंद्र 
जवाहर इंटर कालेज, शीतलकुंड का दूसरी पाली में डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव निरीक्षण करने पहुंचे तो भीड़ ने केंद्र को घेर रखा था। प्रांगण में साल्व कापियां मिली। डीआईओएस ने पुलिस बुलाकर भीड़ को खदेड़वाया। बैठकर परीक्षा कराई। 

दोनों पाली में छह नकलची पकड़ में आए 
आगरा। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान चार और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। पहली पाली में मंडलीय उड़नदस्ते ने एक परीक्षार्थी को महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज और दूसरे को श्री भोलानाथ इंटर कालेज में नकल सामग्री के साथ पकड़ा। 
 राजकीय हाईस्कूल, चंदसौरा के प्रधानाचार्य राजकपूर के दस्ते ने एससीएस इंटर कालेज, सडवाड़ा, खेड़ा इनायतपुर से एक और वित्त एवं लेखाधिकारी के उड़नदस्ते ने रामस्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर खंदौली से एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के पकड़ा। इनकी कापियां सीज कर दी गईं। दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी को राजकीय हाईस्कूल, चंदसौरा के प्रधानाचार्य ने रोहता इंटर कालेज, रोहता से और एक परीक्षार्थी को डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव के दस्ते ने जवाहर इंटर कालेज, शीतल कुंड से नकल के साथ धरा।  

एसडीएम को दो केंद्राें पर सामूहिक नकल मिली 
लादूखेड़ा। एसडीएम खेरागढ़ श्यामलता आनंद को श्री चंद्रभान सिंह इंटर कालेज और श्री शंकरलाल रामराज्य इंटर कालेज में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में सामूहिक नकल की स्थित पाई। सभी परीक्षार्थियों की कापियों में एक ही तरह से उत्तर लिखे गए थे। पूछने पर परीक्षार्थी उन्हीं प्रश्नों के उत्तर नहीं बता सके। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखा है कि दोनों केंद्राें पर बोलकर नकल कराई गई है। परीक्षा केंद्रों को डिबार करने और केंद्र व्यवस्थापकाें को बदले जाने की संस्तुति की है। 


रजिस्टर में लिखा मिला नकल के कारोबार का हिसाब  
आगरा। अमन पब्लिक स्कूल में पकड़े गए तीन बाहरी व्यक्तियाें में से एक के पास रजिस्टर मिला। इस पर नकल कारोबार का हिसाब लिखा हुआ था। परीक्षार्थियों के रोलनंबर के आगे रुपये लिखे गए हैं। 544410 के आगे 500, 14756 के आगे 500 रुपये, 54419 के आगे 2000, 14840 के आगे 1000 लिखा है। वहीं कई रोलनंबर के आगे नाम लिखे गए हैं। रजिस्टर बीएसए के दस्ते के पास है 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed