फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murderr

दवा कारोबारी ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

Tue, 18 Apr 2017 12:42 AM IST
दवा कारोबारी ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की
दवा कारोबारी ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की Updated Tue, 18 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
murderr
दवा कारोबारी ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पॉश कालोनी जयपुर हाउस में सोमवार को दवा कारोबारी सुनील राजपाल (54) ने सुबह पत्नी अंशू (52) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अंशू राजपाल बुटीक चलाती थीं और खुले विचारों की थी। सुनील को उनका खुलापन पसंद नहीं था। इसी के चलते दोनों में अनबन रही थी। विचारों के मतभेद को ही सनसनीखेज वारदात की वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि सुनील प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके राजपाल के छोटे भाई थे।
रामलीला पार्क से थोड़ा आगे कोठी नंबर 59 में ही डॉ. वीके राजपाल और उनकी पत्नी मधु राजपाल का नर्सिंग होम है। इसी में सुनील का इंडिया केमिस्ट के नाम से मेडिकल स्टोर है। पहली मंजिल के एक हिस्से में वीके राजपाल और दूसरे में सुनील राजपाल का परिवार रहता है। सुनील सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर नहीं पहुंचे। स्टोर के कर्मचारी विवेक ने दोपहर 11:30 बजे उनसे आने के लिए कहा तो बोले, तबीयत खराब है, देर से आऊंगा। शाम चार बजे एक और कर्मचारी मिलने गया, तो उसे भी लौटा दिया। सुनील का इकलौता बेटा गुड़गांव में जॉब  करता है। वह उन्हें  फोन मिला रहा था। इसे भी रिसीव नहीं कर रहे थे। उसने देर शाम साढ़े सात बजे विवेक से पूछा कि पापा फोन क्यों नहीं उठा रहे? विवेक ने वीके राजपाल को बताया। दोनों ने जाकर देखा तो बेडरूम में अंशू की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

वीके राजपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेडरूम से अटैच बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो पंखे से बंधे बेल्ट से बनाए गए फंदे पर सुनील का शव लटका था। देर रात फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान बेडरूम के बाहर खून से सनी ईंट मिली। अंशू के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। माना जा रहा है कि उनकी हत्या इसी ईंट से की गई। बेडरूम में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था, सुबह 10:30 बजे पत्नी का मर्डर किया। मैं तंग आ चुका है, खुद भी सुसाइड कर लिया। भाई साहब, मेरे बेटे का ख्याल रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्ट से पीटा, ईंट से सिर कुचला
आगरा। अंशू के शव पर चोटों के कई निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उन्हें बेल्ट से पीटा गया। सिर पर भी चोट के तीन गहरे निशान हैं। माथे पर सबसे गहरा निशान था। उनका सिर तब तक कुचला गया, जब तक कि प्राण नहीं निकल गए।


अक्सर होता था दोनों में झगड़ा
आगरा। अंशू और सुनील दुुनिया के सामने प्यार का नाटक  करते थे, बर्थ डे और मैरिज एनिवरसिरी पर पार्टियां देते थे। दोनों पार्टियों में जाने के शौकीन थे। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का एक दूसरे पर विश्वास कम था। शक भी करते थे। इसी के चलते झगड़ा होता था। एक बार पुलिस भी बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed