{"_id":"58e93f094f1c1b41485b866e","slug":"murder22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमसाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या
शमसाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव दौलतराम का बास में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप मृतका के पति पर लगाया है। उन्होंने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम हज्जू पुरा निवासी धर्मजीत सिंह ने अपनी दो पुत्रियों राखी और अन्नू (20) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम दौलतराम का बास निवासी राममूर्ति और जयराम पुत्र नरायन सिंह के साथ की थी। दोनों बहनें अलग-अलग मकानों में रहती थीं। नवरात्र के दौरान अन्नू अपने मायके में रहकर व्रत रही थी। शुक्रवार को जयराम शाम लगभग सात बजे अन्नू और उसके भाई भोलू को बुलाकर घर लाया था।
मायके वालों का आरोप है कि घर आने के कुछ देर बाद ही उसे दवाई दिलाने के बहाने से खेत पर ले गया और वहां गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह खेतों पर काम करने गए लोगों को हुई तो उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। वहीं, सूचना पाकर एसपीआरए रमेश चंद्र गुप्ता, सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई देवराज ने थाना शमसाबाद में पति जयराम और ससुर नरायन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया कि वे शादी के बाद ही बाइक की मांग कर रहे थे।