फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of the young man in mainpuri

यूपी के मैनपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 10 Feb 2018 07:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 10 Feb 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
Murder of the young man in mainpuri
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी के गांव लोहब लखेड़ा में भांजी के साथ बाइक से आधार कार्ड बनवाने जा रहे युवक को पहले से घात लगाकर बैठे एक रिश्तेदार युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए सैफई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लोहब लखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शिवकुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से भांजी को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


वहीं पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे रिश्तेदार युवक ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही शिवकुमार बाइक सहित गिर गया। भांजी की चीख पुकार सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। आननफानन में घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सैफई ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी चचेरे भाई के पिता व शिवकुमार के बीच विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर हत्या की गई है। 

इस मामले में अभी तक पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed